Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दादामियां-मखदूम शाह आला उर्स में लाखों अकीदतमंद शामिल:जाजमऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस चप्पे-चप्पे पर रही तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ में बुधवार को दादामियां और हजरत मखदूम शाह आला की मजार पर आयोजित उर्स के कुल शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। सुबह 8 बजे दादामियां और 11 बजे मखदूम शाह आला की मजार पर कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। दोनों दरगाहों पर तीन लाख से अधिक जायरीनों के पहुंचने से पूरा इलाका अकीदत और सूफियाना रंग में रंगा नजर आया। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए। सुबह से ही कानपुर समेत आसपास के जिलों से जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मजारों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं और श्रद्धालुओं ने चादर व फूल पेश कर अमन-चैन, खुशहाली और परिवार की सलामती की दुआ मांगी। देखिए 3 तस्वीरें… रातभर चली महफिले समां उर्स से एक दिन पहले मंगलवार रात दोनों मजारों पर चादर पेशी के बाद महफिले समां का आयोजन किया गया। देर रात तक कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरी रात मजार परिसरों में जायरीनों की आवाजाही बनी रही। मखदूम शाह आला की दरगाह पर मौलाना अशरफी ने उर्स की विशेष दुआ कराई और देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। चादर और फूल पेश कर मांगी दुआ बुधवार को कुल शरीफ के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दोनों मजारों पर चादर और फूल चढ़ाए। कई परिवार दूर-दराज के जिलों से घंटों का सफर तय कर जाजमऊ पहुंचे। भीड़ बढ़ने के साथ मजारों के आसपास का पूरा इलाका जायरीनों से भर गया। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम तीन लाख से अधिक जायरीनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पहले से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। मजारों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और भीड़ प्रबंधन के लिए लगातार निगरानी की गई। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे आयोजन और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी गई, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में छात्रों का उपवास:झारखंड में लाठीचार्ज के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    MSP की कानूनी गारंटी समेत 6 मुद्दों की मांग:मैनपुरी में किसानों ने राष्ट्रपति को भेजा मांगों का ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment