Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में अफेयर के शक में पत्नी की हत्या:2 महीने पहले की थी लव मैरिज, मारपीट के बाद सिर पर मारी लोहे की रॉड

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में रविवार सुबह 9 बजे एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति-पत्नी में फोन पर बात करने को लेकर विवाद हुआ था। पति को लगता था, पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हुई, इसके बाद पति ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पत्नी बेड पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत बता दिया। ये मामला कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आरटीओ कार्यालय के पास का है। आरोपी पति मौके से गिरफ्तार पत्नी का नाम सपना (28) था। सपना पहले मुस्लिम थी। गजेंद्र से शादी करने के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया था। पति का नाम गजेंद्र (30) है। दोनों की दो महीने पहले लव मैरिज हुई थी। गजेंद्र की यह दूसरी शादी थी, वहीं सपना की यह तीसरी शादी थी। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सपना और गजेंद्र की बहुत लड़ाई होती थी। रविवार को सपना अपने कमरे में फोन पर किसी से बात कर रही थी। जब गजेंद्र कमरे में पहुंचा तो सपना ने फोन काट दिया। यह देखकर गजेंद्र नाराज हो गया। वह सपना से फोन मांगने लगा लेकिन सपना ने फोन देने से मना कर दिया। महिला के सिर पर आई गहरी चोट इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। गुस्से में गजेंद्र ने सपना के सिर पर लोहे की रॉड मार दी। सपना के सिर पर गहरी चोट लगी थी। मामले में अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया, शुरुआती जांच में आपसी विवाद में लोहे की रॉड से हमला किए जाने की बात सामने आई है। हत्या के पीछे की असली वजह और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। ………………………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें- यूपी-सहारनपुर कलेक्ट्रेट में ढहाई मस्जिद के नीचे कुआं मिला:कितना पुराना, जांचने के लिए ASI को बुलाया; राजभर ने अखिलेश से पूछा- वहां फातिहा पढ़ेंगे सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाए जाने के बाद नीचे कुआं मिला है। यह 20 फीट गहरा और डेढ़ मीटर चौड़ा है। कुआं स्लैब (पत्थर) से ढंका था। प्रशासन ने कटर से पत्थर कटवाया तो कुआं दिखाई दिया। पुलिस ने इसे लोहे की चादर से ढंक दिया है, ताकि मलबा अंदर न जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 27 महीने बाद जिंदा घर लौटी महिला:परिवार ने मरा समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, ससुरालवालों पर दहेज-हत्या का केस कराया
    Next Article
    सई नदी का जलस्तर बढ़ा,ग्रामीणों ने बनाया बांस का पुल:SDM ने पहुंचकर हटवाया, रसूलपुर-अकबरपुर में सड़क कटने से आवागमन प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment