Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 27 महीने बाद जिंदा घर लौटी महिला:परिवार ने मरा समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, ससुरालवालों पर दहेज-हत्या का केस कराया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में परिवार ने जिस महिला को मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, वह 27 महीने बाद जिंदा घर लौट आई। 28 साल की शिवानी 5 सितंबर को बीकेटी तहसील के नवीकोट नंदना गांव स्थित अपने मायके पहुंची। उसे देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। करीब डेढ़ साल पहले आईआईएम रोड के पीछे नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। मायकेवालों ने उसकी पहचान शिवानी के रूप में की थी। इसके बाद भैंसाकुंड में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस भी दर्ज कराया गया था। अब शिवानी के जिंदा लौटने से मामला उलझ गया है। सवाल है कि नाले में मिला शव आखिर किस महिला का था? पुलिस शिवानी को थाने ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब जानिए पूरा मामला मायकेवालों के मुताबिक, शिवानी की शादी 22 अप्रैल 2020 को बीकेटी के भुइयां देवी मंदिर में सीतापुर के सकतापुर के रहने वाले आनंद सिंह से हुई थी। शादी के बाद आनंद के परिवार ने बीकेटी के भीखापुर गांव में मकान बनवाया। इसके बाद शिवानी वहीं रहने लगी। आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल वाले शिवानी से प्लॉट की मांग करने लगे। परिवार ने मांग पूरी करने से मना कर दिया। इसी बीच शिवानी की दादी की मौत हो गई। वह मायके आई और अपनी मां को ससुरालवालों की मांग के बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने उसे वापस ससुराल भेजने से मना कर दिया। आधार कार्ड लेने निकली थी शिवानी, फिर अचानक हो गई लापता 2 मई 2024 की सुबह करीब 9 बजे शिवानी ने अपनी मां से कहा कि वह भीखापुर स्थित ससुराल के नए घर से अपना आधार कार्ड लेने जा रही है। इसके बाद उसने इंदौराबाग सीएचसी जाकर पेट दर्द का इलाज कराने की बात कही। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। पिता सर्वेश सिंह उर्फ हीगू ने बताया कि मैंने ससुरालवालों से शिवानी के बारे में पूछा। उसकी सास शीला देवी ने कहा कि शिवानी शायद आनंद के मामा सुशील सिंह के मड़ियांव स्थित भारत नगर के किराए के कमरे पर गई होगी। परिवार ने वहां भी शिवानी को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। डेढ़ महीने बाद नाले में मिला महिला का शव 4 मई 2024 को परिजनों ने बीकेटी थाने में शिवानी की गुमशुदगी दर्ज कराई। 16 जुलाई 2024 को आईआईएम के पीछे नाले में एक महिला का शव मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शिवानी के परिवार को सूचना दी। घरवाले मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने हाथ में बंधे कलावे और उंगली की अंगूठी से शव की पहचान शिवानी के रूप में की। पुलिस की मौजूदगी में भैंसाकुंड में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद घरवालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। 5 सितंबर को शिवानी अचानक मायके नवीकोट नंदना पहुंच गई। परिवार उसे देखकर हैरान रह गया। उसने बताया कि वह इतने समय से पारा इलाके में रह रही थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शिवानी को थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। जावेद के साथ रह रही थी शिवानी पुलिस के मुताबिक, शिवानी पारा में जावेद नाम के युवक के साथ रह रही थी। जावेद नगर निगम के शौचालय की देखरेख करता है। शिवानी ने बताया कि उसकी मुलाकात जावेद से पारा में ही हुई थी। जावेद ने कई बार उसे घर लौटने के लिए कहा। लेकिन वह वापस नहीं गई। अब पुलिस जावेद से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शिवानी इतने समय तक कहां रही। साथ ही नाले में मिला शव किस महिला का था, इसकी भी जांच की जा रही है। बीकेटी थाना प्रभारी ने बताया- परिजनों ने ही महिला के शव की पहचान शिवानी के रूप में की थी। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया था। अब शिवानी के सामने आने के बाद पूरे मामले की नए सिरे से जांच की जा रही है। ………………………… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में चलती AC बस में भीषण आग लगी:शहीद पथ पर टायर फटने से हादसा; 30 यात्रियों को लेकर गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी लखनऊ के शहीद पथ पर चलती डबल डेकर AC बस में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी आनन-फानन में बस से उतरकर भागे। बस 30 यात्रियों को लेकर गोरखपुर से सूरत जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में CJP कार्यकर्ता ने घर पथराव:जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में पिता से मारपीट के आरोप लगाए थे, कंटेंट क्रिएटर स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार
    Next Article
    कानपुर देहात में अफेयर के शक में पत्नी की हत्या:2 महीने पहले की थी लव मैरिज, मारपीट के बाद सिर पर मारी लोहे की रॉड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment