Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारोबारी बेटे की मौत, मां बोली- मॉडल गर्लफ्रेंड पीटती थी:उसके नेताओं से संपर्क, वह धमकाती थी; लखनऊ में फ्लैट से गिरकर हुई थी मौत

    4 hours ago

    1

    0

    ‘मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार बेटे से लखनऊ के एक क्लब में मिली थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे डेट करने लगे। श्रद्धा के नेताओं से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराती थी। आखिरी वक्त में तो बेटे को सिगरेट से दागा। बेटे की बॉडी पर निशान मिले। चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी।’ यह कहना है लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिव शर्मा की मां रंजना शर्मा का। 28 साल के शिवा की 9 अक्टूबर को गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। वह 4 महीने से श्रद्धा के साथ अवध ग्रीन अपार्टमेंट में लिव-इन में रहता था। मां का आरोप है कि श्रद्धा ने ही बेटे को चौथी मंजिल से धकेला। उनकी शिकायत पर श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मां ने बेटे और श्रद्धा के बीच हुई कुछ चैट भी पुलिस को दी हैं। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे अभी फरार है। वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। इंस्टाग्राम पर उसके 1 लाख 41 हजार फॉलोअर्स हैं। उसने कुछ गानों के एल्बम में भी काम किया है। सपा नेता शिवपाल यादव और पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत के साथ उसकी तस्वीरें सामने आई हैं। 2 तस्वीरें देखिए- मां बोली- श्रद्धा बेटे को ब्लैकमेल करती थी’ शिवा का परिवार अलीगंज के सेक्टर-F स्थित सी-40 में रहता है। वह ‘वंदे मातरम चिकन’ के नाम से कपड़ों की दुकान और ‘आंगन’ नाम से रेस्टोरेंट चलाता था। 30 अगस्त को गोमतीनगर के टिंकल पिंक क्लब में फायरिंग हुई थी। इस मामले में शिवा को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ ने उसे बिहार के पटना से पकड़ा था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। मां का आरोप है कि शिवा जेल जाने से डरने लगा था। इसी का फायदा उठाकर श्रद्धा उसे ब्लैकमेल करती थी। वह झूठे आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। मां के मुताबिक, श्रद्धा उनके बेटे को चार महीने से परेशान कर रही थी और उसके साथ मारपीट भी करती थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे सब पता था, लेकिन कुछ नहीं कर पाती थी।’ ‘श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर ने बेटे की हत्या की’ मां ने बताया, ‘9 अक्टूबर की रात करीब 7 बजे श्रद्धा दुबे और उसकी बहन के ड्राइवर आदिल का मेरे पास फोन आया। उन्होंने बताया कि शिवा की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। थोड़ी देर बाद आदिल ने बताया कि वे शिवा को KGMU ले जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इसके बाद हम KGMU पहुंचे तो श्रद्धा समेत सभी लोग शिवा की बॉडी दिखाकर भाग गए। मेरे बेटे के शरीर पर काफी चोटें थीं। उसने सिर्फ अंडरवियर पहन रखी थी। उसके शरीर पर मेकअप लगा था। श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर आदिल ने मेरे बेटे की हत्या की है।’ घटना के बाद पहुंची ऑडी कार, 2 CCTV फुटेज सामने आए घटना से जुड़े दो CCTV फुटेज सामने आए हैं। पहले फुटेज में कुछ लोग फ्लैट से नीचे उतरते और भागते दिखाई दे रहे हैं। दूसरे फुटेज में दिख रहा है कि घटना के करीब 15 मिनट बाद सफेद रंग की ऑडी कार अपार्टमेंट पहुंची। कार चालक ने अपार्टमेंट के नीचे टर्न लिया और वहां से चला गया। कार पर सचिवालय का पास लगा हुआ था। पुलिस इस कार की जानकारी जुटा रही है। जांच की जा रही है कि कार किसकी थी और वह अपार्टमेंट क्यों पहुंची थी। अपार्टमेंट के लोगों ने कहा- कारोबारी ने सिर्फ अंडरवियर पहन रखी थी शुक्रवार रात करीब 10 बजे कारोबारी अपार्टमेंट से नीचे गिरा था। अपार्टमेंट के लोगों के मुताबिक, शिवा के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर थी और चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत:मां बोली- लड़की ने पीटकर फेंका; 4 महीने से लिव-इन में रह रहा था लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर एक कारोबारी की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। वह पिछले 4 महीने से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। उसने कुछ गानों के एलबम में भी काम किया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ बाढ़-40 हजार घर डूबे, सड़कों पर चल रहीं नाव:कारें-बाइकें डूबीं, राशन खराब; घर छोड़कर किराए पर रह रहे लोग
    Next Article
    नारी का अपमान करने वाला समाज विकास नहीं करता:बलरामपुर में बोले सीएम- नारी को सुरक्षा-सम्मान मिलेगा तभी रामराज्य का सपना साकार होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment