Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी का अपमान करने वाला समाज विकास नहीं करता:बलरामपुर में बोले सीएम- नारी को सुरक्षा-सम्मान मिलेगा तभी रामराज्य का सपना साकार होगा

    5 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय बलरामपुर के दौरे पर हैं। सीएम ने दूसरे दिन 11 अक्टूबर को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर मां पाटेश्वरी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर की गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाया। इसके बाद, सीएम 'बालिका सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट बांटा। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा भी की। सीएम ने बालिकाओं का सम्मान किया, स्टडी टेबल बांटे सीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं को सम्मानित किया और स्टडी टेबल वितरित कीं। फिर जन सभी को भी संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि जिस समाज में नारी का सम्मान नहीं होता, वह विकास की बुलंदियों को नहीं छू सकता। बेटी, बहन और महिला की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन तीनों साथ चलेंगे, तभी देश और प्रदेश आगे बढ़ेंगे। सीएम रविवार को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को सम्मानित किया और स्टडी टेबल वितरित कीं। बेटी के जन्म से शादी तक मदद कर रही सरकार सीएम योगी ने कहा कि सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई और विवाह तक सहायता उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के जरिए बेटियों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आवास योजनाओं में घर की महिला सदस्य के नाम पर स्वामित्व देने और उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं के नाम पर गैस कनेक्शन देने जैसे कदम उठाए गए हैं। मिशन शक्ति का उद्देश्य सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन योगी ने कहा कि प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया गया। इसका उद्देश्य बेटियों को बचाना, बेटा-बेटी के बीच भेदभाव खत्म करना और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों को भी रेखांकित किया। स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर सीएम ने कहा कि बालिकाओं की पढ़ाई बीच में न छूटे, इसके लिए स्कूलों में पेयजल, अलग-अलग शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बच्चों को यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, स्वेटर और जूते-मोजे दिए जा रहे हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं। स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अहिल्याबाई से लक्ष्मीबाई तक का किया जिक्र योगी ने भारतीय इतिहास में महिलाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए माता अहिल्याबाई होल्कर, रानी लक्ष्मीबाई, अवंतीबाई लोधी और झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में नारी सम्मान का विशेष महत्व रहा है। माता कौशल्या, माता जानकी, माता शबरी, यशोदा मैया, द्रौपदी, मैत्रेयी और गार्गी जैसी विभूतियां इसका उदाहरण हैं। नारी सम्मान से साकार होगा रामराज्य सीएम योगी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान का संदेश देता है। हमें मां भगवती की आराधना के साथ महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध रहना चाहिए। जब नारी को सम्मान और सुरक्षा मिलेगी और वह स्वावलंबन के रास्ते पर आगे बढ़ेगी, तभी रामराज्य की संकल्पना साकार होगी। उन्होंने शारदीय नवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- योगी ने अयोध्या से लड़ने का अखिलेश का चैलेंज स्वीकारा:कहा- आप लड़िए, हम भी लड़ते हैं; अखिलेश का जवाब- हमारा सिपाही ही काफी सीएम योगी ने अखिलेश यादव की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार कर ली। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अरे अखिलेश जी, अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए। इसके करीब 1 घंटे बाद अखिलेश ने बिना नाम लिए योगी के बयान पर पलटवार किया। X पर लिखा- चढ़ावा चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी है। चोरों को क्लीन चिट देने वाले हिस्सेदार होते हैं। इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गए क्या? पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारोबारी बेटे की मौत, मां बोली- मॉडल गर्लफ्रेंड पीटती थी:उसके नेताओं से संपर्क, वह धमकाती थी; लखनऊ में फ्लैट से गिरकर हुई थी मौत
    Next Article
    यूपी में लव मैरिज करने वाली जिंदा बेटी का पिंडदान:पिता बोला- परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला दी, वो हमारे लिए मर गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment