Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करहल में 400 रुपए के विवाद पर पथराव:दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल

    16 hours ago

    1

    0

    करहल कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान में सोमवार को 400 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मामूली रकम का यह विवाद देखते ही देखते मारपीट और ईंट-पत्थर चलने में बदल गया। इस घटना में कुल छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल भेजा गया है। मोहल्ला कानून गोयान निवासी इरशाद, जो बैंड बजाने का काम करते हैं, ने आरोप लगाया कि उन्होंने मोहम्मद सईद (मोहल्ला कस्यवान निवासी) के लीडर भाड़े के 400 रुपये अपने पार्टनर रहीस उर्फ छविराम को पहले ही दे दिए थे। इरशाद के अनुसार, इसके बावजूद सईद कई युवकों के साथ उनके मोहल्ले में पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया, जिसके बाद ईंट-पत्थर फेंके गए। वहीं, मोहम्मद सईद का कहना है कि उनके लीडर भाड़े के 400 रुपये दो साल से बकाया थे, जिन्हें लेने के लिए वह इरशाद के पास गए थे। सईद ने आरोप लगाया कि इरशाद पक्ष ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मामला बढ़ गया। इस झड़प में एक पक्ष से इरशाद, पप्पी, राजा और हसन मुस्तफा घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से आदिल और सईद चोटिल हुए। दोनों पक्षों ने करहल थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला ने महंत धर्मदास से आशीर्वाद लिया:रामलला का दर्शन कर बोले-अयोध्या में भव्य विकास, सनातन धर्म की प्रगति पर गर्व
    Next Article
    नोएडा में 18वीं मंजिल से गिरकर महिला मजदूर की मौत:साइट पर कर रही थी काम, ईंट देते समय बिगड़ा बैलेंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment