Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुरुक्षेत्र में काम की तलाश में आया युवक लापता:ठेकेदार दोस्त और उसकी पत्नी पर शक; UP से किराया देकर बुलाया था

    5 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में यूपी के बहराइच से आया युवक शाहाबाद में काम की तलाश में पहुंचा। लेकिन अगले ही दिन अचानक गायब हो गया। युवक को उसके दोस्त ने काम दिलाने के लिए बुलाया था। उसके दोस्त ने शाहाबाद आने के लिए उसके पास किराया भी भेजा था। 12 दिन बाद भी युवक का सुराग नहीं लगा है। पिता लक्खु निवासी तौकली गांव जिला बहराइच ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अनिल (21) अहमदाबाद (गुजरात) में था। उसके दोस्त रामू ने फोन किया। रामू भी बहराइच का रहने वाला है और शाहाबाद में कोल्ड स्टोरेज का ठेकेदार है। उसने अनिल को बताया कि शाहाबाद में अच्छा काम है। उसे 27 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी। रहना और खाना मालिक की तरफ से होगा। 31 जनवरी को पहुंचा उसकी पत्नी मीना देवी भी यहां काम करती है। अनिल के पास आने के लिए किराए के पैसे नहीं थे। तब रामू ने उसके बेटे अनिल के पास पैसे भेज दिए। 31 जनवरी को अनिल शाहाबाद पहुंच गया। यहां अनिल अपने दोस्त रामू की पत्नी मीना देवी के पास गया। मीना देवी ने उसे जलेबी पुल के पास गोबिंद कोल्ड स्टोर दिखाया और कामकाज की जानकारी दी। अगले दिन हुआ लापता इस दौरान कोल्ड स्टोर का मैनेजर सुनील भी मौजूद था। आरोप लगाया कि मीना देवी और सुनील ने अनिल को खाना खिलाया और शराब भी पिलाई। इस घटना के अगले दिन अनिल अचानक गायब हो गया। अनिल का फोन मीना देवी के पास है। उसने मीना से बातचीत की। मीना ने बताया कि अनिल नशे में था। दरवाजे से टकराकर उसे चोट लग गई। चप्पल और फोन रह गए मीना का कहना है कि अगले दिन यानी एक फरवरी को सुबह 8 से 9 बजे के बीच अनिल बाइक लेकर चला गया। उसने सीसीटीवी कैमरे में उसे जाते हुआ देखा है। लेकिन उसने मीना से सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग मांगी गई, तो उसने रिकॉर्डिंग नहीं होने की बात बताई। कई बार मीना से बात करने के बाद भी ठोस जानकारी नहीं मिली। रिश्तेदारी में भी पता किया लक्खु ने बताया कि उसने अनिल के सभी दोस्त और रिश्तेदारों से पूछताछ की। उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अनिल के पास फोन भी नहीं है। करीब 10 महीने पहले अनिल की शादी हुई थी। उधर, पुलिस ने थाना शाहाबाद में अनिल की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी:वकीलों-अफसरों ने संभाली कमान, खाली कराए न्यायालय परिसर; 200 पुलिसकर्मी तलाशी में जुटे
    Next Article
    लखनऊ में हिट एंड रन का CCTV:चौराहे पर 100 से ज्यादा की स्पीड में दौड़ा रहा था कार, साथ में थी गर्लफ्रेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment