Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्ते नोंचकर खा गए, पोता बोला-बाबा को बचा न सका:मेरठ में ढूंढते हुए गन्ने के खेत पहुंचा था, कहा-वो मंजर आंखों के सामने घूम रहा

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ में 58 साल के किसान को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। किसान के पोते ने इस मंजर को अपनी आंखों के सामने देखा। जब तक पोता किसी को बुलाकर मदद मांगता, कुत्ते बाबा की जान ले चुके थे। पोते ने जब से ये दृश्य देखा है वो सो नहीं पा रहा। उसकी आंखों के सामने बार-बार वहीं मंजर आ रहा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में पोते ने बताया- बाबा को बचाने के लिए कुत्तों को भगाना चाहा। इसी बीच कुत्तों का झुंड भौंकते हुए मेरी तरफ दौड़ा। मैं बेबस हो गया, बाबा को बचा न सका। घबरा कर मैं चिल्लाते हुए गांव की ओर भागा। गांव वालों को लेकर खेत लौटा तो बाबा की सांसें थम चुकी थीं। घटना जानी थाना के गांव किठौली की है। पोते ईशांत ने आंखोंदेखी बताई, पढ़िए रिपोर्ट… गांव वाले लाठी-डंडा लेकर पहुंचे, तब तक बाबा की सांसें थम चुकी थी ईशांत ने कहा- मेरे बाबाजी लख्मी सैनी किसान थे। अक्सर वो खेतों पर जाते थे। मंगलवार सुबह भी वो गन्ना बांधने के लिए खेत पर 6 बजे गए थे। दिनभर गुजरने के बाद भी जब बाबा घर नहीं आए, तो पापा ने मुझसे कहा कि जाकर खेत पर देख आ कि बाबा कहां गए? शाम के लगभग 4 बजे मैं खेत पर गया। हमारा खेत घर से लगभग डेढ़ किमी की दूरी पर है। जैसे ही मैं खेत पर पहुंचा, बाबा को ढूंढने लगा। वह नहीं दिखे, अचानक मेरी नजर गन्ने की तरफ पड़ी। वहां देखा कि कुत्ते बाबा को नोंच रहे थे। बाबा ऐसे ही जमीन पर बेसुध पड़े थे। मैंने कुत्तों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वो कुत्ते मुझ पर ही भौंकने लगे। मैं घबरा गया, कहीं ये कुत्ते मुझ पर ही न हमला कर दें। इसके बाद मैंने खेत से दौड़ लगा दी। अपने घर पहुंचा। घर पहुंचकर मैंने पापा, मम्मी सबको बताया कि बाबा खेत के पास नाले में पड़े हैं। उन्हें कुत्ते नोंच रहे हैं। बाबा कुछ बोल नहीं रहे। ये सुनकर घर के लोग और गांव वाले डंडा लेकर खेत की तरफ दौड़े। तब तक वहां कोई कुत्ता नहीं था। फिर लोगों ने बाबा को चेक किया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। बेटा बोला- प्रशासन ऐसे कुत्तों को पकड़े, ताकि किसी के साथ ये घटना न हो लख्मी के बेटे और ईशांत के पिता जितेंद्र ने कहा- मेरा बेटा ईशांत कांवड़ लेने गया था। वो मंगलवार को ही कांवड़ लेकर दोपहर करीब 12 बजे लौटा था। पिताजी तो सुबह ही खेत पर चले गए। जब पिताजी देर तक वापस नहीं आए तो मुझे चिंता हुई। मैंने बेटे ईशांत से कहा कि जाकर एक बार खेत पर देख ले कि बाबा हैं या नहीं, क्या पता कोई दिक्कत न हो गई हो। तब बेटा खेत पर गया और उसने वहां देखा कि पिताजी को कुत्ते नोंच रहे थे। इसके बाद उसने हमें घर आकर बताया, फिर हम लोग वहां गए। जितेंद्र ने कहा- मैं शासन, प्रशासन से कहना चाहूंगा कि किसी भी दूसरे के साथ ऐसा न हो। मेरे पिताजी तो चले गए, लेकिन प्रशासन कुत्तों को पकड़ने की व्यवस्था करे। हमारे परिवार ने गांव के प्रधान के जरिए आर्थिक मदद की मांग की है। मदद हमें मिलनी चाहिए। गांव में 6 महीने में कुत्ते ने चार लोगों की जान ली लख्मी की मौत से गांव वालों में काफी गुस्सा है। गांव के प्रधान विनोद कुमार ने बताया- जैसे ही हमें घटना का पता चला, मैं मौके पर गया। पुलिस भी वहां थी, लेकिन प्रशासन से हमें सहयोग नहीं मिल रहा है। SDM को हमने कॉल करके बताया, फिर भी अब तक कोई रास्ता हमारी परेशानी का नहीं निकला है। हमारे गांव में पिछले छह महीने में कुत्ते के काटने से ये चौथी मौत है। लख्मी के परिवार में पत्नी उषा, दो बेटे जितेंद्र और अंकुर हैं। बड़ा बेटा जितेंद्र करीब 34 साल का है, जबकि छोटा बेटा अंकुर करीब 30 साल का है। जितेंद्र के दो बेटे हैं, जबकि अंकुर का एक बेटा और एक बेटी है। वहीं बुधवार को लख्मी सैनी का अंतिम संस्कार किया गया है। CO बोले- पुलिस घटना की जांच कर रही सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। वन विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है, ताकि आवारा और हिंसक कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जा सके। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- अतीक के बेटे की कार कैसे पलटी, सामने आया VIDEO: लोडिंग वाहन को ओवरटेक किया, फिर डिवाइडर से टकराकर 10 फीट उछली अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार क्रेटा कार एक पिकअप को ओवरटेक करने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बेटी की शादी थी, घर गंगा में बह गया':महिला बोली- जिंदगीभर की कमाई डूबी, ये दर्द कैसे सहें; फर्रुखाबाद बाढ़ में 31 मकान समाए
    Next Article
    DDU यूनिवर्सिटी में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन:सड़क पर लेटकर वीसी की कार रोकी, प्रशासन ने पुलिस से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment