Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौड़ीराम में दवा व्यवसाय संघ की बैठक:ड्रग लाइसेंस और मरीजों की सुरक्षा पर चर्चा की

    21 hours ago

    1

    0

    कौड़ीराम में दवा व्यवसाय संघ की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष अरुण कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दवा व्यवसायियों को शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और विभागीय नियमों के प्रति जागरूक करना था। बैठक के दौरान व्यवसायियों को अपना ड्रग लाइसेंस दुरुस्त रखने, खरीद-बिक्री के सभी बिल सुरक्षित रखने, तथा परचेज रेट, एमआरपी व बिलिंग का व्यवस्थित रिकॉर्ड बनाए रखने पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों को बैच नंबर और एक्सपायरी दवाओं के स्टॉक का नियमित रूप से मिलान करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, शेड्यूल H, H1 एवं X श्रेणी की दवाओं की विशेष रिकॉर्ड कीपिंग तथा कोल्ड चेन दवाओं के लिए निर्धारित तापमान (टेंपरेचर स्टोरेज) का रिकॉर्ड मेंटेन करने की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की गई और सभी को सचेत किया गया। इस अहम बैठक में संघ के महामंत्री ऋषभ गुप्ता, उपाध्यक्ष शमशेर लारी, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, हरकिशन जायसवाल, राहुल राय और मोनू गौड़ सहित क्षेत्र के कई अन्य दवा व्यवसायी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में स्वच्छता व सेवा अभियान:युवाओं ने ली स्वच्छ व हरित राष्ट्र निर्माण की शपथ
    Next Article
    सरधना में आचार्य वसुनंदी का अवतरण दिवस:333 महिलाओं ने एक साथ किया धर्म चक्र पड़गाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment