Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में स्वच्छता व सेवा अभियान:युवाओं ने ली स्वच्छ व हरित राष्ट्र निर्माण की शपथ

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 'मेरा युवा भारत' के तहत चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत लार्मोर बाग कॉलोनी में एक विशेष सेवा एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पी.जी. कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार और डॉ. मधु सहगल उपस्थित रहे। अतिथियों ने महात्मा गांधी के स्वच्छता व सेवा के विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व मजबूत राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक का सक्रिय योगदान अनिवार्य है। उनके मार्गदर्शन में उपस्थित सभी लोगों ने समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में युवा स्वयंसेवकों शिवम शर्मा, स्वस्ति शर्मा और अनुकृति अवस्थी ने अहम भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने कॉलोनी परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के बहिष्कार और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं, अतिथियों व स्थानीय नागरिकों ने मिलकर स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण की सामूहिक शपथ ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रिंसिपल-शिक्षकों पर आपत्तिजनक रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाले:प्रयागराज में स्कूल के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया, FIR के बाद साइबर सेल तलाश रही
    Next Article
    कौड़ीराम में दवा व्यवसाय संघ की बैठक:ड्रग लाइसेंस और मरीजों की सुरक्षा पर चर्चा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment