Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व:श्री दरबार साहिब से आए सिमरनजीत ने किया कीर्तन, फूलों से सजी पालकी में निकली चौकी

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के नाका हिंडोला स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में शनिवार कों गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर श्री दरबार साहिब, अमृतसर से आए सिमरनजीत सिंह ने कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु का संदेश दिया। पांच प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजी पालकी साहिब में सुशोभित गुरु ग्रंथ साहिब की चौकी निकाली गई। सिख श्रद्धालुओं और कई समूह ने शबद कीर्तन गायन किया। ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पुष्पवर्षा कर चौकी का स्वागत किया खालसा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए शब्द चौकी की शोभा बढ़ाई। विजय नगर में लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने पुष्पवर्षा कर चौकी का स्वागत किया। सहयोग के लिए खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विरेंद्र सिंह को सिख सेवक जत्थे ने सम्मानित किया। गुरु के उपदेशों पर चलने की अपील की चौकी की परिक्रमा पूरी होने के बाद गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी दिलेर सिंह जोश ने विधिवत गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कराया। गुरुद्वारा अध्यक्ष डॉ. अमरजोत सिंह और महामंत्री मनमीत सिंह ने संगत को पर्व की बधाई दी और गुरु के उपदेशों पर चलने की अपील की। 10 सितंबर से चल रहे समागम में सिख सेवक जत्थे ने चौकी का प्रबंध किया। गुरुद्वारा सदर अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी और सिख सेवक जत्थे के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह सलूजा, जनरल सेक्रेटरी अमरजीत सिंह छाबड़ा समेत टीम को सम्मानित किया गया। 18 सितंबर को विशेष दीवान होगा। इसमें ज्ञानी शेर सिंह और प्रसिद्ध रागी जत्थे शाम को कीर्तन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में युवक पर फायरिंग, तमंचा-चाकू और बाइक छोड़कर भागे:पुरानी रंजिश को लेकर पीछा करने का आरोप, पुलिस ने असलहा कब्जे में लेकर जांच में जुटी
    Next Article
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने सुसाइड किया:मेरठ में फोन पर बातचीत के बाद उठाया कदम, दोनों मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment