Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने सुसाइड किया:मेरठ में फोन पर बातचीत के बाद उठाया कदम, दोनों मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिए

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सराय काजी में शनिवार देर रात 20 वर्षीय कृष्ण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, कृष्ण का पत्नी से विवाद चल रहा था। शनिवार रात उसने पत्नी से फोन पर बात की थी। बातचीत खत्म होने के कुछ देर बाद उसने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार महीने पहले हुई थी शादी कृष्ण सराय काजी का रहने वाला था और जिम का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, उसकी शादी करीब चार महीने पहले पड़ोस में रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। करीब आठ दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। शनिवार रात कृष्ण ने पत्नी से फोन पर बात की। बातचीत के बाद उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। एक दिन पहले भी नस काटी थी परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को भी कृष्ण ने विवाद के चलते अपने हाथ की नस काट ली थी। उस समय परिजनों ने उसे बचा लिया था। इसके बावजूद पति-पत्नी के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ। मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में लिए पुलिस ने कृष्ण और उसकी पत्नी के मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं। पुलिस दोनों के बीच हुई बातचीत और मोबाइल में उपलब्ध अन्य जानकारी की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आत्महत्या की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व:श्री दरबार साहिब से आए सिमरनजीत ने किया कीर्तन, फूलों से सजी पालकी में निकली चौकी
    Next Article
    लखनऊ के शिक्षक नवाचार से बच्चों को विज्ञान समझा रहे:इंस्पायर अवार्ड में मिलते हैं 10 हजार रुपए; मॉडल बनाकर दिखाएं अपनी कल्पना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment