Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के पूरे परिवार की नैनीताल में मौत:खाई में गिरी कार-5 लोग सवार थे, SDRF ने रस्सी से खींचकर शव निकाले

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के एक परिवार के 5 लोगों की नैनीताल में सड़क हादसे में मौत हो गई। नैनीताल के भवाली कस्बे में गुरुवार दोपहर एक महिंद्रा कार अचानक बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार खाई में गिरते हुए नीचे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे वहीं अटक गई। खाई ज्यादा गहरी होने की वजह से रेस्क्यू टीम को रस्सियों के सहारे नीचे उतरना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को भी रस्सियों से खींचकर बाहर निकाला गया। मृतकों में एक ही परिवार के भूपेंद्र सिंह चुफाल (48), उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल (45), बेटा वासु चुफाल (19) और बेटी रवी चुफाल (12) शामिल हैं। परिवार मूल रूप से ऊधम सिंह नगर के खटीमा का रहने वाला था और लंबे समय से लखनऊ में रह रहा था। हादसे में कार चालक अनुज कुमार मिश्रा (34) की भी मौत हो गई। 3 तस्वीरें देखिए… 5 पॉइंट्स में जानिए कैसे हुआ हादसा सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नैनीताल जिले में दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की। धामी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों को नंगा करके पीटा,VIDEO:कार के शीशे तोड़े, भीड़ ने बाहर खींच लात-घूंसे बरसाए; लड़की से छेड़छाड़ का आरोप ऋषिकेश में हरियाणा से आए दो पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क नंगा करके पीटा। युवकों पर आरोप लगाया गया कि वे कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवबंद दारुल उलूम में शिव मंदिर होने का दावा:सहारनपुर में ललित शर्मा बोले-14 फीट नीचे शिवलिंग मिलेगा, नहीं मिले तो फांसी दे देना
    Next Article
    ‘मेरे फ्री के PR…’; Mashooqa गाने के विवाद पर फूटा प्रीतम का गुस्सा, ‘कॉकटेल 2’ के सॉन्ग पर लगा था चोरी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment