Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 12वें दिन बाढ़, गोमती का पानी बढ़ा:कारें डूबीं, यूपी में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा; गोंडा के 8 गांवों में नदी का पानी घुसा

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है। लखनऊ में लगातार 12वें दिन गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा है। VIP इलाकों की सड़कें डूब गई। फैजुल्लागंज की गलियों में लोगों के गले तक पानी भरा है। 40-50 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक डूबे हैं। सड़कों पर नावें चल रही हैं। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। घर के बाहर खड़ी 50 से ज्यादा कारें पानी में डूब गई हैं। गोमती रिवर फ्रंट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। गोंडा में घाघरा नदी उफान पर है। 8 गांवों में पानी घुस गया है। 7 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे हैं। वहीं, लखीमपुर खीरी में शारदा नदी कटान कर रही है। अब तक 13 घर और 4 मंदिर नदी में समा चुके हैं। सीतापुर में शारदा और बनबसा बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण सकरन क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ आ गई है। खेतों में 4 फीट तक पानी भरा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश में मानसून के उत्तरार्द्ध की बारिश के पहले चरण के बाद फिलहाल कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक भी प्रदेश में मुख्य रूप से बारिश के आसार नहीं हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा का हाथ थामने वाले अफसर ही राजनीति में सफल:पार्टी बनाने वाले अधिकारी संघर्ष कर रहे; 2027 में 2 IAS पहली बार चुनाव लड़ेंगे
    Next Article
    श्रद्धालुओं की बोलेरो नदी में गिरी, दो की मौत:4 घायल, कानपुर से दर्शन करने मैहर आ रहे थे; पैदल तीर्थयात्रियों ने पानी से निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment