Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं, गर्मी भी नहीं पड़ेगी:सुबह से चल रही तेज सतही हवा, अगस्त के पहले सप्ताह में तेजी पकड़ेगा मानसून

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। सतही हवा 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग की तरफ से आज बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, दिन में गर्मी भी नहीं पड़ेगी। इस साल अभी तक मानसून में कुल बरसात 176.4 मिलीमीटर हुई है, लेकिन सामान्य बारिश का औसत 307.4 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 43 फीसदी कम है। अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी रही। अगले सप्ताह शुरू होगा बारिश का दौर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब मानसून की सक्रियता थम गई है। अगस्त की शुरुआत से एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा और तेज बारिश का दौर शुरू होगा।बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव वाला क्षेत्र (डिप्रेशन) अब मध्य भारत (छत्तीसगढ़ और ओडिशा) की तरफ बढ़ गया है। इसके कारण मानसून का मुख्य असर मध्य भारत की ओर शिफ्ट हो गया है। इस बीच तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे भले ही बारिश कम हो, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी और उमस से राहत बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य भारत में बना यह सिस्टम जल्द ही कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद मानसून की ट्रफ लाइन तेजी से उत्तर भारत यानी उत्तर प्रदेश की तरफ खिसकेगी। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं फिर से मजबूत होंगी। इसके असर से अगस्त के पहले हफ्ते से ही लखनऊ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में पुलिस पर हमला दो आरोपी अब भी फरार:पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया, हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन के दौरान हुई थी वारदात
    Next Article
    शारदा नदी में दूसरे दिन भी दो युवक लापता:एनडीआरएफ और पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन, नौ लोगों से भरी थी नाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment