Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में पुलिस पर हमला दो आरोपी अब भी फरार:पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया, हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन के दौरान हुई थी वारदात

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के भैंसना गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दो मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी सलमान और गांव के प्रधान निजाम उर्फ बान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना 26 जुलाई की रात की है। सांगीपुर थाने के सिपाही अनंत कुमार मिश्र और श्रवण कुमार गुप्ता एक हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन के लिए भैंसना गांव पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान सलमान, उसके परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। आठ नामजद समेत कई लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा घटना के बाद सिपाही अनंत कुमार मिश्र की तहरीर पर सलमान, प्रधान निजाम उर्फ बान समेत आठ नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब तक नामजद आरोपी अख्तरूल, जुम्मन और जाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी सलमान और निजाम उर्फ बान अभी भी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए तेज हुई तलाश पुलिस अधीक्षक ने दोनों फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में विज्ञान बस पहुंची सुदिति ग्लोबल अकैडमी:प्रयोगों के जरिए छात्रों ने सीखे विज्ञान के सिद्धांत, 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
    Next Article
    लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं, गर्मी भी नहीं पड़ेगी:सुबह से चल रही तेज सतही हवा, अगस्त के पहले सप्ताह में तेजी पकड़ेगा मानसून

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment