Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कपल ने एक फंदे पर लटककर दी जान:हरदोई से आकर गेस्ट हाउस में 18 दिन से रुके थे, शादी का सर्टिफिकेट मिला

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट में रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के कमरे में कपल ने एक फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। दोनों 23 अगस्त से गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में ठहरे हुए थे। 18वें दिन बुधवार को दोनों ने सुसाइड कर लिया। गेस्ट हाउस संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, धावा निवासी राकेश यादव ने फोन पर सूचना दी कि गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पर उपनिरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को फंदे से उतारा गया। कमरे में कपड़े का एक बैग, कुछ दैनिक जरूरतों की चीजें, शादी का सर्टिफिकेट और साइन किया हुआ सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा है- हम लोग अपनी मर्जी से सुसाइड करने जा रहे हैं। हमारे मरने के बाद दोनों में से किसी के परिवार को परेशान न किया जाए। लड़का हिंदू और लड़की मुस्लिम थी पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक हिंदू था। उसकी पहचान अमित कुमार (22) पुत्र ओम प्रकाश निवासी अरवलपुर, हरपालपुर, हरदोई के रूप में हुई। युवती मुस्लिम थी। उसकी पहचान नरगिस (19) पुत्री उस्मान निवासी पालिया पंचशाला, हरदोई के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टा बांधकर फांसी लगाई थी। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आर्य समाज में शादी का सर्टिफिकेट मिला सुसाइड वाले कमरे में आर्य समाज मंदिर से शादी का सर्टिफिकेट मिला है। उसमें दोनों की शादी का जिक्र है। सर्टिफिकेट में नरगिस उर्फ पूजा नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने सर्टिफिकेट को कब्जे में लिया है। इसके साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला है। लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज था लखनऊ पुलिस ने जब हरदोई में परिजनों से संपर्क किया तब जानकारी मिली हरदोई के हरपालपुर थाने में 20 दिन पहले युवती का अपहरण का मुकदमा दर्ज था। उसके बाद से दोनों की कोई खबर नहीं मिली। अपहरण में लिखवाया- अमित, नरगिस को साथ ले गया लड़की के पिता उस्मान ने 23 अगस्त को थाने में अपहरण की शिकायत दी थी। इसमें बताया कि 21 अगस्त की सुबह करीब तीन बजे उसकी 19 वर्षीय बेटी नरगिस घर पर मौजूद थी। इसी दौरान करनपुर निवासी अमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश यादव उसके घर आया और नरगिस को अपने साथ ले गया। बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घर के सामने मेडिकल स्टोर से शुरू हुआ था प्यार हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी अमित 12वीं तक पढ़ा था। वह पालिया गांव में नरगिस के घर के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर करीब एक साल से सेल्स बॉय का काम करता था। मेडिकल स्टोर और नरगिस के घर के बीच करीब 7 मीटर की दूरी थी। आमने-सामने होने के कारण दोनों की रोज मुलाकात होती थी। पहले बातचीत शुरू हुई और करीब 10 महीने पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। 21 अगस्त को दोनों घर से निकले 21 अगस्त की सुबह अमित नसरीन को लेकर घर से निकल गया। अमित ने परिजनों से हरिद्वार जाने की बात कही थी। अगले दिन मेडिकल स्टोर संचालक संदीप अमित की तलाश में नसरीन के परिजनों के साथ उसके घर पहुंचा। वहीं, 23 अगस्त को नसरीन के पिता उस्मान ने हरपालपुर थाने में अमित के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। …………… ये खबर भी पढ़ें… चारबाग स्टेशन पर जेब काटने वाले फ्लाइट से आते-जाते थे:लखनऊ पुलिस ने 5 को पकड़ा, पांचों मिलकर हर महीने ₹ 20 लाख बनाते थे लखनऊ क्राइम ब्रांच ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर जेबकतरों के बड़े गैंग का खुलासा किया है। स्टेशन और आसपास यात्रियों की जेब काटने वाले गैंग के 5 मेंबर्स को गिरफ्तार किया है। इनके पास नकद 1.24 लाख रुपए मिले हैं, जिन्हें 3 बार में जेब काटकर इकट्ठा किया गया था। तीनों के पास एक स्कूटी मिली है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह अलग-अलग शहरों में घूमकर जेबकतरी करता था। बुधवार को पकड़े गए पांचों जेबकतरों ने बताया है कि कभी-कभी एक महीने में इनके पास 20 लाख रुपए तक इकट्ठा हो जाते थे। इन रुपयों को आपस में बांट लिया जाता था। ये दिल्ली, मुंबई तक जेबकतरी करने फ्लाइट से आते-जाते थे। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में बच्ची को कुचलने वाली बोलेरो का CCTV:DSTO अधिकारी बृजेंद्र यादव चला रहे थे गाड़ी, हादसे के बाद मां बेहोश होकर गिरी; अब तक केस नहीं
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में चित्रगुप्त पीठ के महंत को पाकिस्तान से धमकी, कहा- कार सेवा से पीछे हटो, वरना समाधि बना देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment