Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लापता महिला का रेलवे ट्रैक पर मिला शव:घर से डॉक्टर को दिखाने की बात कहे कर निकली थी, गुमशुदगी दर्ज होने के बाद मिली लाश

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के काकोरी इलाके से लापता 26 वर्षीय महिला का शव आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मिला। महिला की गुमशुदगी पहले ही थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि काकोरी के शिवरी महतवा निवासी प्रदीप अपनी पत्नी कामिनी (26) को 28 फरवरी की सुबह गांव के पास एक निजी क्लीनिक में डॉक्टर को दिखाने ले गए थे। इलाज के दौरान कामिनी ने लघुशंका जाने की बात कही और वहां से निकल गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर प्रदीप ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में वह काम पर चले गए। शाम तक घर न लौटने पर प्रदीप ने काकोरी थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर, उसी रात आलमनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात स्थित माल गोदाम के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा मिला। पहचान न होने पर पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया पर जारी की। सोमवार दोपहर गांव के कुछ लोगों ने फोटो देखकर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे प्रदीप ने शव की पहचान अपनी पत्नी कामिनी के रूप में की। परिवार में दो छोटे बेटे हैं। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में होली पर शहरवासियों को पूरे दिन पानी मिलेगा:नगर निगम की ओर से की गई 32 अतिरिक्त टैंकर और अन्य व्यवस्थाए
    Next Article
    चंद्र ग्रहण के कारण बड़े हनुमान मंदिर के कपाट बंद:श्रृंगार के बाद रात 11 बजे से फिर खुलेंगे पट, होंगे दिव्य दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment