Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में महिला के खाते से 4.11 लाख रुपए निकाले:खाते को फ्रीज कर रकम वापस दिलाने की मांग, केस दर्ज

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एक महिला के बैंक खाते से 4 लाख 11 हजार रुपए निकाल लिए गए। महिला ने साइबर अपराध पोर्टल और साइबर क्राइम थाने में शिकायत के बाद बुधवार को दुबग्गा थाने में तहरीर दी। आम्रपाली योजना, हरदोई रोड, दुबग्गा निवासी महिला का बैंक ऑफ बड़ौदा की ठाकुरगंज शाखा में खाता है। शिकायत के मुताबिक, उनकी जानकारी और सहमति के बिना खाते से रकम निकाली गई या दूसरे खातों में भेजी गई। महिला ने साइबर अपराध पोर्टल पर दो शिकायतें दर्ज कराईं। उन्होंने 13 नवंबर 2026 को साइबर अपराध पुलिस थाना, लखनऊ में भी शिकायत दी थी। महिला ने 18 नवंबर को दुबग्गा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की मांग की। उन्होंने संबंधित बैंक खातों में रकम रोकने और फ्रीज करने के साथ पूरी रकम वापस दिलाने की भी मांग की। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि:भाजपा मंडल संयोजक ने थामा पार्टी का हाथ; जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
    Next Article
    महोबा में भाजपा की बैठक:मतदाता सूची के सत्यापन पर दिया जोर, फार्म-6 और 8 की दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment