Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे:नौ दिवसीय कार्यक्रम शुरू, विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन जनपद के निराला प्रेक्षागृह में हुआ। इसका उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना है। इस अवसर पर विकास कार्यों से संबंधित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाएं और उपलब्धियां प्रदर्शित की गईं। DM गौरांग राठी ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, प्रदेशभर में सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक समारोह नहीं है, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि इसके माध्यम से नागरिकों को शासन और प्रशासन से जोड़ने के साथ यह भी बताया जाएगा कि सरकार सुचारू एवं प्रभावी शासन व्यवस्था के लिए किस प्रकार कार्य कर रही है। यह कार्यक्रम नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा जनहित से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि 23 तारीख को प्रदेश सरकार के मंत्री जनपद पहुंचेंगे, जो कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे, मीडिया से संवाद करेंगे तथा नागरिकों से सीधे संवाद कर सुझाव प्राप्त करेंगे। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह कार्यक्रम आम जनमानस को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के सहयोग से प्रदेश एवं जनपद में बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। विधायक ने जोर दिया कि इन विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन नई गतिविधियां आयोजित होंगी, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नव संवत्सर शोभायात्रा:धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया डोलाओं का पूजन, शंकराचार्य के मुद्दे पर बोले- राजनीति पर मैं नहीं बोलता
    Next Article
    लखनऊ में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:गोमतीनगर में पुलिस-वीटीएस टीम मौके पर मौजूद, चौकसी बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment