Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी युवक गिरफ्तार:एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को परेशान करने वाला युवक पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने एक युवक को छात्राओं और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 23 वर्षीय सादिक पुत्र इसराज, निवासी बिस्मिल्लाह होटल के पास, 100 फुटा रोड, को लाडली स्कूल के पास से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्कूल के पास खड़ा होकर आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था। इससे वहां से गुजरने वाली छात्राओं और महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार को एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। टीम 100 फुटा रोड, कालिंदी विहार से 80 फुटा रोड की ओर जा रही थी, तभी लाडली स्कूल के पास युवक को आपत्तिजनक हरकतें करते हुए देखा गया। टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने माफी मांगनी शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांधला औद्योगिक आस्थान में 11 भूखंड, एक शेड उपलब्ध:जेम पोर्टल पर ई-नीलामी से आवंटन, आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026
    Next Article
    भाई ने पति, सास और ननद पर दर्ज कराई रिपोर्ट:पति ने मंगलवार की रात को कर दी थी पत्नी की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment