Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाई ने पति, सास और ननद पर दर्ज कराई रिपोर्ट:पति ने मंगलवार की रात को कर दी थी पत्नी की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव में 28 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति, सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला के भाई ने तीनों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिर पर वजनदार वस्तु से वार कर हत्या का आरोप मंगलवार देर रात गांव निवासी सनी वर्मा ने अपनी पत्नी मीरा (28) के सिर पर वजनदार वस्तु से हमला कर दिया। घटना मकान की पहली मंजिल पर हुई। गंभीर चोट लगने से मीरा की मौत हो गई। आरोप है कि वारदात के बाद सनी अपनी मां सरस्वती और पिता गंगाराम को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। 12 साल की बेटी ने देखा मां का शव घटना के बाद मीरा की 12 वर्षीय बेटी दुर्गा सबसे पहले छत पर पहुंची। वहां उसने अपनी मां को घायल अवस्था में देखा। सिर पर गहरा घाव देखकर दुर्गा ने शोर मचाया। इसके बाद उसने कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के कोठी नगला निवासी अपने मामा भानु प्रताप को फोन कर घटना की जानकारी दी। पति के शराब पीने का विरोध करती थी मीरा थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि भानु प्रताप की तहरीर पर सनी वर्मा, उसकी मां सरस्वती और बहन पुष्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि तीनों आरोपी मिलकर मीरा को आए दिन परेशान करते थे। यह भी आरोप है कि मीरा अपने पति के शराब पीने का विरोध करती थी, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी युवक गिरफ्तार:एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को परेशान करने वाला युवक पकड़ा
    Next Article
    दुकान में घुसकर युवक ने महिलाओं के सामने उतारे कपड़े:लखनऊ में पुराने लेनदेन के विवाद में की अश्लील हरकत, CCTV में कैद घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment