Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महापौर गुट के गुंजन शर्मा और बागी पार्षद पवन आमने-सामने:कांग्रेसी के पोस्ट पर शेयर-कमेंट को लेकर जिलाध्यक्ष से शिकायत, पवन पर एक्शन की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार की चल रही जांच के बीच महापौर गुट के पार्षद और बागी पार्षद आमने-सामने आ गए हैं। पार्षद पति गुंजन शर्मा ने पिछले दिनों वीडियो जारी करके बागी पार्षद पवन गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद अब पवन गुप्ता ने मार्ग प्रकाश विभाग के एक लाइनमैन की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए गुंजन शर्मा पर निशाना साधा है। पार्षद पति ने भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि पवन गुप्ता कांग्रेस के नेताओं के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद गुंजन शर्मा की पत्नी वंदना शर्मा वार्ड नंबर 72 दबौली से पार्षद हैं, जबकि पवन गुप्ता वार्ड नंबर 37 अशोक नगर से पार्षद हैं। दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा है। वहीं अब एक ऑडियो नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग की लाइटों की मरम्मत को लेकर सामने आया है। इसमें लाइनमैन को इसी वार्ड के पूर्व पार्षद जेपी पाल और उनके भतीजे ने कॉल किया था। जेपी पाल कांग्रेस में हैं, जिसमें लाइनमैन कह रहा है कि पार्षद के कहने पर ही वह लाइटें ठीक करने जाता है और जहां पार्षद भेजते हैं, वहीं जाता है। बातचीत में यह भी कहा जा रहा है कि जिस जगह पर लाइट ठीक कराने के लिए कहा जा रहा है, वहां जाने से पार्षद ने मना किया है। आपको अगर लाइट ठीक करानी है तो पार्षद से कहें। सोशल मीडिया पर की टिप्पणी ऑडियो के सामने आने के बाद पवन गुप्ता ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि पार्षद पति गुंजन शर्मा सरकार की ‘गजब बेइज्जती’ करा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भोली-भाली जनता को परेशान किया जा रहा है और पार्षद पति के दबाव में लाइनमैन लाइटें ठीक नहीं करा रहा है। उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण रवैया बताते हुए सरकार की मंशा के खिलाफ बताया। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल- गुंजन शर्मा पार्षद पति गुंजन शर्मा ने कहा कि पत्नी वार्ड-72 से पार्षद हैं। पवन गुप्ता वर्तमान में लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे हैं। कांग्रेस के पूर्व पार्षद जेपी पाल और उनके भतीजे अनुराग पाल के साथ मिलकर नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग के लाइनमैन रमेश और उनकी टीम को क्षेत्र की लाइटे ठीक करने से जबरन रोक रहे हैं। लाइनमैन रमेश ने खुद उन्हें इसकी जानकारी दी है और इसका वीडियो भी मेरे पास मौजूद है। पत्नी की छवि घूमिल करने के उद्देश्य से पवन गुप्ता ने पोस्ट किया था। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाए। उत्तर जिलाध्यक्ष को सौंपा शिकायती पत्र पार्षद पति गुंजन शर्मा ने कहा कि वार्ड के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता जेपी पाल समेत उनके भतीजे अनुराग पाल ने लाइनमैन को फोन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन गुप्ता ने इसी बातचीत को आधार बनाकर उनकी पत्नी की छवि खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। गुंजन शर्मा ने भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि पवन गुप्ता लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। कांग्रेस के पूर्व पार्षद जेपी पाल और उनके भतीजे अनुराग पाल के साथ मिलकर नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग के कर्मचारियों पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाइनमैन रमेश ने स्वयं उन्हें इस बारे में जानकारी दी है और इसका वीडियो भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने संगठन से पवन गुप्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। पवन बोले- जनहित में उठाया मुद्दा वहीं पवन गुप्ता ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि ऑडियो में लाइनमैन की बातचीत किस व्यक्ति से हो रही है। उन्होंने कहा कि बातचीत में लाइनमैन यह कहते जरूर सुनाई दे रहा है कि पार्षद पति गुंजन शर्मा उस पर दबाव डाल रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार की मंशा कभी यह नहीं हो सकती कि किसी क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें ठीक न कराई जाएं। जहां भी लाइट खराब है, वहां उसकी मरम्मत होना जनहित में जरूरी है। पवन गुप्ता ने कहा कि उन्होंने इसी जनहित के मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उन्होंने कहा कि पार्षद पति को सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे पर अमल करना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की थी कि अपनी समस्या देवतुल्य विधायक तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष बोले- विवाद को संगठन का मंच न बनाएं भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि गुंजन शर्मा उनसे मिले थे और शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने पवन गुप्ता पर फेसबुक पर गलत पोस्ट डालने और दूसरे दल का साथ देने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों के बीच व्यक्तिगत विवाद है। संगठन की ओर से दोनों पक्षों से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट हटाने और विवाद को संगठन का मंच न बनाने को कहा गया है। उन्होंने साफ कहा कि संगठन के भीतर इस तरह के विवाद को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी से शादी कर बोली- अपनी मर्जी से आई हूं:जालौन में युवती ने वीडियो बनाया, कहा- पति-ससुराल पक्ष को पुलिस परेशान न करे
    Next Article
    कुल्हाड़ी से महिला का सिर फोड़ा, VIDEO:बच्चों के झगड़े को लेकर मां-बाप लड़े, बेरहमी से लाठी-डंडो से मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment