Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से शादी कर बोली- अपनी मर्जी से आई हूं:जालौन में युवती ने वीडियो बनाया, कहा- पति-ससुराल पक्ष को पुलिस परेशान न करे

    53 minutes ago

    1

    0

    जालौन जिले में एक युवती ने शादी के बाद वीडियो में दावा किया है कि वह अपनी मर्जी से घर से निकली और अपने प्रेमी से शादी की है। उसने कहा कि पति या उसके परिवार की ओर से उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है। युवती ने पुलिस से पति और ससुराल पक्ष के लोगों को परेशान नहीं करने की अपील की है। 33 सेकंड के वीडियो बनाया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 33 सेकंड के वीडियो में युवती ने अपना नाम नेहा कुशवाहा बताया है। उसने खुद को जालौन के क्योलारी गांव की रहने वाली बताया। वीडियो में उसने अपने पिता का नाम मंगल कुशवाहा भी बताया है। युवती ने बताया कि उसके पति का नाम राज कुशवाहा और ससुर का नाम मथुरा प्रसाद है। उसने कहा कि उसका पति का परिवार जालौन तहसील क्षेत्र के सुढार सालबाद का रहने वाला है। बोली- अपनी मर्जी से राज के साथ आई हूं वीडियो में युवती कह रही है कि वह अपनी मर्जी से पति राज कुशवाहा के साथ आई है। उसने पुलिस से अपील करते हुए कहा कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों को परेशान न किया जाए। युवती ने यह भी दावा किया कि उसे घर से ले जाने या उससे शादी करने में उसके पति के परिवार का कोई हाथ नहीं है। उसका कहना है कि उसने अपनी इच्छा से यह कदम उठाया है। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद लोग मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में युवती की ओर से किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और संबंधित पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ की दो परियोजनाओं का उद्घाटन PM करेंगे:50 करोड़ का इंडोर स्टेडियम, 49.89 करोड़ का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कमिश्नर ने किया निरीक्षण
    Next Article
    महापौर गुट के गुंजन शर्मा और बागी पार्षद पवन आमने-सामने:कांग्रेसी के पोस्ट पर शेयर-कमेंट को लेकर जिलाध्यक्ष से शिकायत, पवन पर एक्शन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment