Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कैंसर पीड़ित महिला ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन:आवास, कृषि भूमि और आर्थिक मदद न मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र की एक कैंसर पीड़ित महिला ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आवास, कृषि भूमि और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। मंगलवार को महिला ने प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अपनी मांगें पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। ग्राम बिलासपुर, ब्लॉक गंगोह, तहसील नकुड़ निवासी श्रीमती संयोगिता, पत्नी भोपाल सिंह कश्यप, पिछले लगभग 12 वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके पास इलाज और आजीविका का कोई स्थायी साधन नहीं है। महिला का आरोप है कि अधिकारियों से कई बार मदद मांगने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिले, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में संयोगिता ने चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें आवासीय पट्टा, कृषि भूमि का पट्टा, कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक सहायता और क्षेत्र के लेखपाल अंकुर कुमार के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। महिला का आरोप है कि लेखपाल ने उससे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महिला और उसके परिवार का कहना है कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया है। वर्तमान में उनकी तीसरी भूख हड़ताल जारी है। उनका आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा इस मामले में सही रिपोर्ट न भेजकर उच्च अधिकारियों को गुमराह किया गया है। संयोगिता ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने पति के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महेंद्र राजभर ने ओपी राजभर पर गंभीर आरोप लगाए:बोले- 15 सीटें बेचकर पैसा कमाया, अपने समाज के किसी नेता को नहीं बढ़ाया आगे
    Next Article
    मैनपुरी कांग्रेस ने विकास भवन का घेराव किया:मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान को लेकर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment