Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में डेमो के दौरान नहीं चली EVM-VVPAT मशीन:एक घंटे तक मशीन चालू करने में उलझे रहे

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में EVM और VVPAT के प्रशिक्षण एवं जागरूकता को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस उस समय असहज स्थिति में पहुंच गई, जब मीडियाकर्मियों के सामने अधिकारी मशीन का प्रदर्शन ही नहीं कर सके। करीब एक घंटे तक अधिकारी और कर्मचारी मशीन चालू करने की कोशिश करते रहे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मशीन शुरू नहीं हो सकी। हालात ऐसे बने कि ADM प्रशासन देश दीपक सिंह को भी खुद मोर्चा संभालना पड़ा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। दरअसल, EVM और VVPAT के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में 11:30 बजे की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। कर्मचारियों की मौजूदगी में मशीन का प्रदर्शन DM सुनील कुमार सिंह को मीडियाकर्मियों को मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देनी थी। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में मशीन का प्रदर्शन किया जाना था। मौके पर SDM कृष्णकांत विश्वकर्मा, जिला चकबंदी अधिकारी और BSA संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। लेकिन पत्रकारों के सामने जैसे ही मशीन का प्रदर्शन शुरू करने से पहले उसे चालू करने की कोशिश हुई, अधिकारी और कर्मचारी उसे चालू कराने में उलझ गए। एक-दो बार नहीं, बल्कि लगातार करीब एक घंटे तक प्रयास किए गए। मशीन को संचालित करने की कोशिश में अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे, लेकिन वह चालू नहीं हो सकी। स्थिति को संभालने के लिए ADM प्रशासन देश दीपक सिंह ने भी प्रयास किया, मगर नतीजा नहीं निकला। जिस कार्यक्रम का उद्देश्य मीडियाकर्मियों को EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली समझाना था, उसी में मशीन का प्रदर्शन नहीं हो सका। मशीन चालू नहीं हो पाना चर्चा का विषय ऐसे में अधिकारियों के सामने असहज स्थिति बन गई। जागरूकता और प्रशिक्षण की इस कवायद में मशीन चालू नहीं हो पाना चर्चा का विषय बन गया। हालांकि ADM प्रशासन देश दीपक सिंह भारी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद 12:20 बजे के बाद ही मशीन को चालू करने में कामयाब हो सके, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और जिला प्रशासन की फजीहत कैमरे में कैद हो चुकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 मशीने लगाओ, डबल काम करो... वरना रोज जुर्माना लगाएंगे:कानपुर नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड में देरी पर प्रतिदिन 1 लाख के जुर्माने की चेतावनी दी
    Next Article
    भदोही में डीएम ने पांच बीएलओ को दिया प्रशस्ति पत्र:मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में निभाई अहम भूमिका, प्रगणक भी होंगे सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment