Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 मशीने लगाओ, डबल काम करो... वरना रोज जुर्माना लगाएंगे:कानपुर नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड में देरी पर प्रतिदिन 1 लाख के जुर्माने की चेतावनी दी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में देरी पर नगर निगम ने सख्ती की है। चिड़ियाघर के पास चल रहे सड़क निर्माण की रफ्तार धीमी मिलने पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने नाराजगी जताई। वह गुरुवार रात करीब 1 बजे अचानक मौके पर पहुंचे और काम की प्रगति देखी। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह का समय दिया है। दोनों मशीनें चालू कर सड़क के दोनों ओर समानांतर काम शुरू करना होगा। ऐसा नहीं होने पर संस्था पर रोजाना एक लाख रुपए की पेनल्टी लगाने की चेतावनी दी गई है। नगर आयुक्त ने चेतावनी पत्र जारी करने के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान बताया गया कि परियोजना के तहत कुल 5,400 मीटर फुटपाथ का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि अभी एक ओर करीब 1,750 मीटर सड़क निर्माण और 2,000 मीटर क्षेत्र में यूटिलिटी संबंधी काम पूरा हुआ है। धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को संबंधित कार्यदायी संस्था को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। 20 दिसंबर तक पूरा करना होगा काम नगर आयुक्त ने परियोजना के सभी कार्यों को पूरा करने के लिए 20 दिसंबर की अंतिम समयसीमा तय की है। उन्होंने कहा कि तय तारीख तक हर हाल में काम पूरा होना चाहिए। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रात में भी होगी निगरानी नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ग्रिड योजना शासन की प्राथमिकता वाली परियोजना है। इसमें देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी वजह से रात में भी निरीक्षण किए जा रहे हैं, ताकि मौके पर काम की वास्तविक स्थिति परखी जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आराधना बोलीं-2027 में यूपी में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार:गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने और सरकार बनाने की तैयारी में जुटी पार्टी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में डेमो के दौरान नहीं चली EVM-VVPAT मशीन:एक घंटे तक मशीन चालू करने में उलझे रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment