Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेजर ध्यानचंद जयंती पर विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम:चंदौली में छात्रों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

    34 minutes ago

    1

    0

    चंदौली के सकलडीहा स्थित नई बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। यह आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनकी खेल प्रतिभा, अनुशासन और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को खेलों के महत्व को समझाते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने इस दौरान खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने में सहायक होते हैं। इस कार्यक्रम में खेल अनुदेशक सतीश कुमार, सुरेश कुमार, बनारसी सहित कई छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्रों को खेलों के प्रति जागरूक करने और नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के संकल्प के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़:AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की धमकी, आरोपी के खिलाफ FIR
    Next Article
    रक्षाबंधन पर मथुरा की सड़कों पर दिखे विशालकाय अजगर:मथुरा-वृंदावन रोड और नेशनल हाईवे पर अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वाहनों के पहिए थमे; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment