Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़:AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की धमकी, आरोपी के खिलाफ FIR

    34 minutes ago

    1

    0

    पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह अक्सर बाजार जाती थी। आरोप है कि इस दौरान परेवा निवासी शाहरुख उसका पीछा करता था और छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर आरोपित ने AI के जरिए उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती के अनुसार, परिजनों ने उसका रिश्ता एक युवक से तय किया था। आरोप है कि शाहरुख ने उसकी पुरानी तस्वीरें उसके मंगेतर को दिखाकर उसके बारे में भ्रामक बातें कहीं। इसके बाद उसका रिश्ता टूट गया। घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप आरोप है कि 27 अगस्त की शाम करीब 4 बजे युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान शाहरुख जबरन घर में घुस आया और युवती को दबोचकर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आरोपित ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने 28 अगस्त को जहानाबाद कोतवाली में शाहरुख के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेडिकल में स्वाइन फ्लू के लिए बना विशेष वार्ड:वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा से लैस 20 बेड रहेंगे आरक्षित
    Next Article
    मेजर ध्यानचंद जयंती पर विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम:चंदौली में छात्रों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment