Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुकदमे में देरी पर पुलिस कमिश्नर और डीजीसी आज तलब:अभियोजन की टालमटोल पर हाईकोर्ट का रुख सख्त, संजय परिहार की जमानत का मामला

    3 hours ago

    1

    0

    मुकदमे का जल्द निस्तारण करने के हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद अभियोजन की ओर से बार-बार प्रार्थना पत्र देकर मामले को लंबित रखने पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने पुलिस कमिश्नर और डीजीसी को गुरुवार यानी आज तलब किया है। बिकरू कांड के बाद प्रतिबंधित असलहों की बिक्री का एक मुकदमा पनकी थाने में दर्ज हुआ था। इसमें 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा एडीजे 27 की कोर्ट में चल रहा है। मुकदमे में तीन आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि आरोपी संजय सिंह परिहार जेल में ही बंद है। हाईकोर्ट तीन बार संजय की जमानत याचिका खारिज कर चुका है। चौथी बार संजय की ओर से अधिवक्ता ने फिर जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसमें तर्क दिया कि हाईकोर्ट ने अपने प्रतिदिन सुनवाई कर जल्द से जल्द मुकदमे का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अभियोजन पक्ष लगातार प्रार्थना पत्र देकर मुकदमे को लंबित रखने की कोशिश कर रहा है। अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि मुकदमे में अभियोजन पक्ष सभी गवाह पेश कर चुका है। मुकदमे में अंतिम बहस होनी है, लेकिन इस बीच अभियोजन पक्ष नए गवाह को पेश करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमे को बेवजह लंबित रखे है। एक ओर तो मुकदमे का निस्तारण नहीं हो रहा और दूसरी ओर संजय को जमानत भी नहीं मिल पा रही थी। मामले में हाईकोर्ट ने अपने आदेश का उल्लंघन मानते हुए पुलिस कमिश्नर और डीजीसी दोनों को व्यक्तिगतरूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुधवा के आसपास खेती का पैटर्न बदलेगा:हल्दी की खेती को बढ़ावा देने की तैयारी, गन्ने के खेत में छिपना होता है आसान
    Next Article
    मेरठ में CA के घर छापेमारी:चार गाड़ियों में हरियाणा से आए थे अफसर, पुलिस को देर तक नहीं लगी भनक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment