Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भागवत बोले- मुसलमानों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं; ग्लेशियर टूटने से नेपाल में तबाही, यूपी में 24 घंटे में रेप के आरोपी का एनकाउंटर

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में कार्यक्रम किए। उन्होंने भारत की विविधता में एकता पर स्पीच दी। साथ ही देश के मुसलमानों पर भी बयान दिया। वहीं, नेपाल में तबाही के कारण अबतक 680 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और बाढ़ के हालात हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. पीएम मोदी के मन की बात प्रोग्राम का 137वां एपिसोड आएगा। 2. पीएम मोदी उज्बेकिस्तान में द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। वह शास्त्री मेमोरियल और महात्मा गांधी सेंटर भी जाएंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. भागवत बोले- मुसलमानों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं: धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता एक; सभी रास्ते ईश्वर तक जाते हैं RSS चीफ मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित'वन वर्ल्ड वन ह्ययूमैनिटी' कार्यक्रम में कहा कि अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रह सकता। हिंदू होने का मतलब यह मानना है कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं और हर इंसान की गरिमा एक समान है। उन्होंने कहा कि वे खुद कोई धार्मिक विद्वान नहीं हैं। जिस समाज में वे काम करते हैं, उसकी परंपरा मानती है कि धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता एक है। सभी रास्ते ईश्वर तक जाते हैं। वहीं, मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित ‘वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम भागवत ने कहा कि एकता और विविधता भारत के DNA में है। लोग अलग दिखते हैं, उनके रहने के तरीके हैं, लेकिन सभी के बीच एक जन्मजात जुड़ाव है। ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में 5,000 से ज्यादा भारतीय मूल के अमेरिकी शामिल हुए। इसका आयोजन अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) ने किया। कार्यक्रम में 30 देशों के 180 धार्मिक नेता पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें... 2. नेपाल बाढ़- 800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही हुई; मौत का आंकड़ा 680 पार, 287 भारतीयों समेत 3000 लापता 26 अगस्त को नेपाल में बाढ़ आने की वजह ग्लेशियर का 800 मीटर लंबा हिस्सा टूटना था। तिब्बत में एक टूर गाइड ग्रुप ने ऊंचाई से इसे रिकॉर्ड किया था। वीडियो में बर्फ और चट्टानों से बना करीब ग्लेशियर का हिस्सा टूटकर घाटी में गिरता नजर आया। ग्लेशियर टूटने के बाद बड़े पैमाने पर मलबा और पानी नीचे की ओर बहा। इसके साथ भूस्खलन हुआ और अचानक आई बाढ़ ने नेपाल-तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में भारी तबाही मचाई। बीते तीन दिन में 680 से ज्यादा शव बरामद हो चुके हैं। 287 भारतीय अभी भी लापता: बाढ़ के कारण करीब 3,000 लोग अब भी लापता हैं। इनमें 287 भारतीय भी शामिल हैं। वही, 400 भारतीय अभी तिब्बत में फंसे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3. मध्यप्रदेश के चित्रकूट में बाढ़, 300M लंबा बड़ा पुल बहा; ओडिशा के तीन जिलों में 67,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बाढ़ जैसे हालात हैं। चित्रकूट में 18 घंटे तक हुई लगातार बारिश के मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी के जलस्तर ने 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा यहां रामघाट पूरी तरह डूब गया। टिकरिया डोंडा बांध भर जाने से आस-पास के गांव खाली कराए गए। बाढ़ के कारण मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर 2 फीट से ज्यादा पानी भर गया, जिसके कारण ट्रेनें रोकी गईं। 300 मीटर लंबा एक पुल भी बह गया। इधर, ओडिशा के तीन जिलों में 67,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बिहार में गंगा और गंडक नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में 67 सड़कें बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें... 4. 6 साल की बच्ची से रेप-हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर, नोएडा पुलिस ने 24 घंटे में मार गिराया ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। शनिवार शाम 5 बजे पुलिस आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कराने ले गई थी। वहां उसने छिपाई गई पिस्टल से पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची 28 अगस्त (शुक्रवार) को बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। 5 टीमें बनाईं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू की। बोरी में भरकर लाश फेंकी: बच्ची के घरवालों ने 32 साल के बलराज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह बच्ची के चाचा के यहां किराए पर रहता था। सीसीटीवी में वह बोरी में बच्ची को ले जाता दिख रहा था। शनिवार दोपहर पुलिस ने बलराज को गिरफ्तार कर लिया था। घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें… 5. अमेरिका ने वेनेजुएला का 65 अरब बैरल तेल कब्जाया, ट्रम्प बोले- ये इतिहास की सबसे बड़ी डील अमेरिका ने वेनेजुएला के 65 अरब बैरल से ज्यादा तेल भंडार पर कंट्रोल हासिल करने के लिए एक समझौता किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी डील बताया है। अमेरिकी के विदेश विभाग के मुताबिक, यहां से निकलने वाले तेल में अमेरिका को 55% हिस्सा मिलेगा। यह आंकड़ा इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि अमेरिका के पास खुद करीब 46 अरब बैरल तेल है। वहीं, भारत से तुलना करें तो देश हर साल करीब 1.6 से 1.7 अरब बैरल कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। इस हिसाब से 65 अरब बैरल तेल भारत के 40 साल के ऑयल इम्पोर्ट के बराबर है। वेनेजुएला में 300 अरब बैरल तेल मौजूद: वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। वहां 300 अरब बैरल से ज्यादा तेल मौजूद है। ट्रम्प जिस 65 अरब बैरल तेल पर अमेरिकी कंट्रोल की बात कर रहे हैं, वह वेनेजुएला के कुल तेल भंडार का करीब पांचवां हिस्सा है। पूरी खबर पढ़ें… 6. ज्यादा शक्कर-तेल वाली खाने-पीने की चीजों पर लगेगी चेतावनी, पैकेट पर लाल रंग का षटकोण बनाया जाएगा अब खाने-पीने के पैकेट पर लाल निशान बना मिलेगा। इसका मतलब होगा कि इसमें मौजूद मटेरियल में नमक-शक्कर या सैचुरेटेड फैट की मात्रा लिमिट से ज्यादा है। यह लाल निशान षटकोण यानी हेक्सागोन के शेप का होगा। निशान के अलावा वार्निंग मैसेज भी लिखा होगा। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट में पेश किया है। इसका मकसद ऐसे फूड आइटम को लेकर लोगों को सावधान करना है। दरअसल, 3S एंड अवर हेल्थ सोसाइटी नाम के पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने याचिका लगाकर डिब्बा बंद या पैकेट वाले खाने पर अनिवार्य वार्निंग लेबल लगाने की मांग की है। दो फेज में लागू करने का प्रस्ताव फेज 1: उन प्रोडक्ट्स पर लाल लेबल लगेगा, जिनमें फैट, शुगर या साल्ट में से कोई भी 'दो या दो से अधिक' चीजें तय सीमा से ज्यादा होंगी। इसमें सभी अधिक मीठी कोल्ड ड्रिंक्स भी शामिल होंगी। फेज 2: दूसरे चरण में यह नियम उन प्रोडक्ट्स पर भी लागू हो जाएगा, जिनमें इनमें से कोई 'एक' चीज भी ज्यादा मात्रा में होगी। पूरी खबर पढ़ें... 7. राहुल गांधी ने प्रोजेक्टर पर खड़गे का भाषण दिखाया: कहा- हल्द्वानी में उनकी सभा के बाद मंच का शुद्धीकरण हुआ; प्रधानमंत्री दोषियों पर एक्शन लें राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड के हल्द्वानी के कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धीकरण किया गया था। राहुल ने प्रोजेक्टर के जरिए पूरी घटना भी बताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसा करने वालों पर एक्शन लें। राहुल ने कहा कि हजारों साल से इस देश में दलितों पर अत्याचार, हिंसा की गई है। संविधान में यह गैरकानूनी है। लेकिन आज भी स्कूल में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ कराया जाता है। झाड़ू-पोछा लगवाया जाता है। यह हिंदुस्तान की रियलिटी है। उन्होंने कहा कि जब राजस्थान में कांग्रेस के CLP टीकाराम जूली मंदिर जाते हैं, तो BJP और RSS के लोग उस मंदिर का शुद्धीकरण करवाते हैं। भाजपा के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री रहे जीतन राम मांझी जी जब एक मंदिर में गए, तो मंदिर का शुद्धीकरण किया गया। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. स्पोर्ट्स: नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर: ट्रेनिंग के दौरान टखने का लिगामेंट फटा, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड अल्टीमेट चैंपियनशिप भी नहीं खेलेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 2. महाराष्ट्र: बॉम्बे HC बोला-FDA अधिकारी खुद को भगवान समझते हैं क्या:न नियम पढ़ते- न कानून जानते, कार्रवाई कर देते; 5 रेस्टोरेंट को फूड लाइसेंस वापस मिले (पूरी खबर पढ़ें) 3. उत्तर प्रदेश: बच्ची से रेप-हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर: नोएडा में बोरी में भरकर लाश फेंकी, 24 घंटे में पुलिस ने मार गिराया (पूरी खबर पढ़ें) 4. दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के 3 सांसदों को फटकार लगाई: 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के घर शोक जताने पहुंचे थे नेता (पूरी खबर पढ़ें) 5. क्रिकेट: कप्तानी जाने पर पहली बार सूर्यकुमार बोले: डेढ़ महीने सोचता रहा ऐसा कैसे हुआ; लगा था ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्डकप में कप्तान रहूंगा (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: पीएम मोदी उज्बेकिस्तान पहुंचे, दो दिन का दौरा:कल किर्गिस्तान जाएंगे, SCO समिट में हिस्सा लेंगे; जिनपिंग-पुतिन से मुलाकात संभव (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: भागवत न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे: बोले- विश्व में कई तरह के संघर्ष, कृष्ण चेतना से ही शांति आ सकती है (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: छात्र परिषद कार्यक्रम- ममता बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज: आरोप- तय समय से ज्यादा प्रोग्राम चला; TMC समर्थकों ने रोड ब्लॉक किया, बैरिकेड हटाए (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: पेपर लीक रोकने के लिए परीक्षा सिस्टम बदलने की तैयारी: नीलेकणि टास्क फोर्स ने लोगों से सुझाव मांगे; 13 सितंबर तक दे सकेंगे राय (पूरी खबर पढ़ें) 8. महाराष्ट्र: मुंबई में दूध ₹100 के पार, थोक भाव ₹9 बढ़ा: नई कीमत एक सितंबर से लागू; दही-पनीर के दाम भी बढ़ सकते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: दिल्ली-एनसीआर में CNG ₹3.89 महंगी: कीमत ₹83 प्रति किलो से बढ़कर करीब ₹87 हुई; इस साल 5वीं बार बढ़े दाम (पूरी खबर पढ़ें) 10. एंटरटेंमेंट: इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू: H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, बेंगलुरू शो कैंसिल; डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी, देखिए एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट (पूरी खबर पढ़ें) 11. एंटरटेंमेंट: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी ने जुर्म कबूला: शरीफुल इस्लाम ने कोर्ट से नरमी की अपील की, पीठ में फंसा था चाकू का टुकड़ा (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... पतंग के साथ हवा में उड़ा युवक महाराष्ट्र के सोलापुर में पतंग उड़ाते समय एक युवक भी हवा में उड़ गया। तेज हवा के झोंके से वह डोर के सहारे 25 से 30 फीट ऊपर पहुंचा। साथ मौजूद युवकों ने डोर खींचकर उसे नीचे उतारा। जिस पतंग के साथ वह उड़ा था, उस पर अजित पवार की तस्वीर और ‘मिस यू दादा’ लिखा था। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: 2015 में ऐसा क्या हुआ, कि अब नेपाल विदेशी सेनाओं की मदद नहीं लेना चाहता; क्या अकेले हजारों लापता लोग खोज पाएगा 2. स्पाई फाइल्स: इंदिरा की हत्या, 3 दिन बाद शुरू हुआ खतरनाक मिशन: घर में घुसकर पाकिस्तानी एजेंट को 9 गोलियां मारीं; विदेशी लेडी बनी भारतीय जासूस, पार्ट-1 3. आपका पैसा: टाइम पर EMI नहीं चुकाया तो क्या होगा: RBI ने रिकवरी रूल्स में किया बदलाव, जानिए अब बैंक आपके साथ क्या नहीं कर सकता 4. जरूरत की खबर: FDA ने रोकी धतूरे की ऑनलाइन बिक्री: जानिए यह कितना खतरनाक, अगर गलती से खा लिया तो तुरंत क्या करें 5. ग्राउंड रिपोर्ट: ‘आंखों के सामने कार बही, लगा अब हमारी बारी है’: लोग बोले- जिस पुल से आए, वो डूब गया; नेपाल से रेस्क्यू 106 भारतीयों की आपबीती 6. भास्कर एक्सक्लूसिव: योगी ने बिजली विभाग के चेयरमैन को लगाई फटकार:13000 बिजली कनेक्शन का पता ही नहीं, हर महीने करोड़ों वसूल रहा सिंडिकेट 7. भास्कर इंटरव्यू: असीम अरुण बोले- PDA से पहले अजगर-मजगर भी बना था:अखिलेश के सारे फॉर्मूले फेल होंगे; सत्ता मिली तब महापुरुषों का अपमान किया 8. ग्राउंड रिपोर्ट: डॉक्टर बोला- बहन को 22 साल में गर्भवती करवाया क्यों: रीवा में जच्चा-बच्चा की मौत पर शर्मनाक शब्द; रक्षाबंधन पर भाइयों ने किया अंतिम संस्कार 9. ग्राउंड रिपोर्ट: सुरंग के रास्ते सीधे पहुंचेंगे महाकाल लोक:91 करोड़ रुपए की टनल से मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति; रेलवे लाइन से भी अंडरपास बनेगा 10. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: मर-चुके आदमी के नाम से करा दी रेपिस्ट की जमानत:राजस्थान में रैकेट, दलाल बोला-3 हजार में फर्जी जमानत; झूठी गवाही के 8 हजार लगेंगे 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: दृश्यम देखकर रची साजिश, प्रेमिका को मारकर खेत में दफनाया:तालाब-श्मशान में बॉडी ढूंढती रही पुलिस, 5 महीने बाद खुदाई में निकला कंकाल 12. बिहार फाइल्स: नवरुणा की अधूरी कहानी; मेहंदी लगाकर सोई, रात में गायब:नाले में मिला कंकाल, मां-बाप पर उठे सवाल, CID-CBI बता न पाई हत्यारा कौन 13. ग्राउंड रिपोर्ट: क्या 5 हजार करोड़ से बना सिक्सलेन पुल धंस रहा?:ब्रिज का मोदी करने वाले थे उद्घाटन, सपोर्ट में लगी रेत-मिट्टी ढही; जानिए कंपनी का तर्क? 14. भास्कर एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में मिला हिमालय के मानसून का पूरा रिकॉर्ड:4,200 साल पहले सूखा पड़ा; 2,600 साल पहले बारिश ने बदली जंगलों की तस्वीर ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या राशि वालों की प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना सफल हो सकती है। कुंभ राशि वालों को अचानक आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में लेटे हनुमान को मां गंगा ने स्नान कराया:चित्रकूट में बाढ़ में फंसे 50 लोगों को बचाया, 27 जिलों में बारिश का अलर्ट
    Next Article
    'IPS वीडियो कॉल पर टॉर्चर देखकर हंसते रहे':मेरठ में पीड़ित बोले- पीने को पेशाब दी, अविनाश पांडे जैसा क्रूर अफसर नहीं देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment