Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में लेटे हनुमान को मां गंगा ने स्नान कराया:चित्रकूट में बाढ़ में फंसे 50 लोगों को बचाया, 27 जिलों में बारिश का अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। 30 फीट का उफान है। हनुमान धारा पर बना 300 फीट लंबा पुल बाढ़ में टूटकर बह गया। 400 दुकानें बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। सड़कों पर नावें चल रही हैं। यूपी-एमपी के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। लोग होटलों और घरों में फंसे हैं। 2 हेलिकॉप्टर और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। अब तक 50 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। झांसी-प्रयागराज हाईवे को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। लगातार बारिश और मध्य प्रदेश के बरगी डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से चित्रकूट में हालात बिगड़ गए हैं। DM पुलकित गर्ग ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा- जहां भी लोग फंसे हुए हैं, वहां खाने-पीने और पानी की व्यवस्था की जा रही है। किसी तरह की समस्या होने पर कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन कर अपनी परेशानी बता सकते हैं। इधर, प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार तड़के 3:45 बजे गंगा मां ने लेटे हनुमान जी को स्नान कराया। गर्भगृह में गंगा का पानी पहुंचते ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई। ढोल-नगाड़ों के बीच गंगा मां के आगमन की भव्य आरती की गई। प्रदेश के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। सोनभद्र में भारी बारिश की चेतावनी है। लखनऊ और आसपास के 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं। शनिवार को लखनऊ, वाराणसी, कानपुर समेत 20 शहरों में बारिश हुई। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मध्य प्रदेश-राजस्थान और दक्षिणी यूपी के ऊपर मानूसनी सिस्टम आगे बढ़ गया है। इससे बारिश की गतिविधियों में 31 अगस्त तक कमी आएगी। इसके बाद नए विक्षोभ के असर से सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। आज कहां-कहां बारिश हो सकती है? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया:IIT-IIM पास, लंदन की नौकरी छोड़कर अफसर बनी थीं, पति भी IAS
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भागवत बोले- मुसलमानों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं; ग्लेशियर टूटने से नेपाल में तबाही, यूपी में 24 घंटे में रेप के आरोपी का एनकाउंटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment