Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उमेश पाल की पत्नी बोलीं-मैं ब्राह्मण, मंदिर में शादी हुई:पूजा पाल की जाति नहीं जानती; अतीक परिवार के वकील ने कोर्ट में क्या-क्या पूछा, पढ़िए

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज की जिला कोर्ट में बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में उनकी पत्नी जया पाल की गवाही हुई। माफिया अतीक अहमद के आरोपी बहनोई एखलाक अहमद के वकील ताराचंद्र गुप्ता ने पूछा- आपकी और उमेश की शादी कैसे हुई? मर्जी से हुई या किसी और ने कराई? क्या इसका कोई रिकॉर्ड है? इस पर जया पाल ने कहा- मैं ब्राह्मण समाज से हूं। मेरी शादी उमेश पाल से 19 जनवरी, 2005 को हुई थी। उस वक्त बालिग थी, इसलिए सबकुछ मेरी मर्जी से हुआ। ससुराल वाले घर के पास स्थित मंदिर में सात फेरे लिए। पुजारी ने रस्में कराईं। इस वजह से कोई लिखा-पढ़ी नहीं हुई थी। मुझे मंदिर का नाम भी नहीं पता। वकील ने पूछा- पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड में उमेश पाल ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताया था या नहीं? राजू पाल की पत्नी पूजा पाल किस जाति की हैं? क्या उनकी उमेश पाल से मारपीट हुई थी?जवाब में जया ने कहा कि उन्हें इस बारे में नहीं पता। हालांकि, धूमनगंज थाना क्षेत्र में उमेश और पूजा पाल के बीच कोई मारपीट नहीं हुई थी। दरअसल, 8 सितंबर से कोर्ट में उमेश पाल हत्याकांड की सुनवाई हो रही है। विशेष न्यायाधीश SC/ST एक्ट कोर्ट में शुरुआती दो दिन जया पाल के बयान दर्ज हुए। इसके बाद बहस शुरू हुई। प्रयागराज में 24 फरवरी, 2023 को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश 2005 में हुए बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे। हत्या का आरोप माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, बेटे असद और उनके गुर्गों पर लगा था। वकील के सवालों पर जया ने क्या-क्या कहा, पढ़िए- जया पाल बोलीं- पूजा और उमेश में रिश्तेदारी के बारे में नहीं पता जया पाल बोलीं- जब उमेश की गवाही हुई, तब यूपी में सपा सरकार थी जया पाल ने कोर्ट में कहा- राजू पाल हत्याकांड के संबंध में कोर्ट से CBI जांच के लिए कोई आदेश हुआ था या नहीं, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। राजू पाल हत्याकांड में उमेश पाल की जब गवाही हुई थी, उस वक्त प्रदेश में सपा सरकार थी। मुझे इस बात की जानकारी है कि अतीक अहमद पांच बार शहर पश्चिमी से विधायक चुने गए थे। अतीक इलाहाबाद से सांसद भी चुने गए थे। 'उमेश पाल OBC बिरादरी से चुनाव लड़े या नहीं, मुझे नहीं पता' जया पाल ने बताया कि ये बात सही है कि जब राजू पाल हत्याकांड में उमेश पाल की गवाही हो गई, उसके बाद जिला पंचायत का चुनाव हुआ। उस चुनाव में उमेश पाल ओबीसी बिरादरी से चुनाव लड़े थे या नहीं, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मुझे यह भी नहीं पता कि उस चुनाव में अतीक अहमद के आदमी और उनकी गाड़ियां प्रचार में लगी थी या नहीं। मीडिया से जया बोलीं- मुझे RDX से उड़ा देने की धमकी मिल रही आज मुझे पति की हत्या का सीन याद आ रहा जया पाल ने कहा- मुझे आज वो सीन याद आ रहा है…मेरे पति कोर्ट से ही लौटकर गए थे तो रास्ते में उन्हें बेरहमी से मार दिया गया था। मेरी भी हत्या हो जाएगी, जैसे मेरे पति की हत्या हुई थी। जया पाल ने अतीक अहमद के सबसे बड़े बेटे उमर का पोस्टर दिखाया। उमर उंगली दिखाकर चुप रहने के लिए कह रहा है। ये इशारा किसके लिए है। रोज सोशल मीडिया पर चल रहा है कि उमर आएगा, अली आएगा, अहजम बाहर है। मेरे परिवार को टॉर्चर किया जा रहा है। मुझे इंसाफ चाहिए। उमेश पाल की पत्नी कई वकीलों और समर्थकों के साथ अदालत पहुंची थीं। इससे पहले एक सितंबर को भी जया पाल ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था। राजू पाल और उमेश पाल हत्याकांड जानिए- 2005 में प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या हुई। उमेश पाल इस मामले के प्रमुख गवाहों में शामिल थे। आगे चलकर यही गवाही उमेश पाल हत्याकांड की वजह बनी। 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उमेश पाल पर हमला हुआ। वह अपने घर लौट रहे थे। हमले में उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में तैनात दो सरकारी गनरों की मौत हो गई। घटना के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर अतीक अहमद, अशरफ, शाइस्ता परवीन, असद समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- बहू ने नौकर से पूछा- स्मार्ट हो, गर्लफ्रेंड तो होगी: कानपुर में 3 महीने में फंसाकर करोड़पति ससुर की हत्या करवाई; चैट से खुलासा तुम यार हो तो स्मार्ट। तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। अभी तक शादी क्यों नहीं की। यह मैसेज करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की बहू शालू (35) ने अपने नौकर विशाल को वॉट्सऐप पर भेजा था। उसने विशाल से ही अपने ससुर की हत्या कराई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच करीब 3 महीने से बातचीत हो रही थी। वारदात वाले दिन भी शालू और विशाल के बीच 40 बार फोन पर बात हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पुतिन-जिनपिंग आज भारत में; दावा- भारत के पास 190 परमाणु बम; मायावती ने समधी का सगा बताकर भतीजे को निकाला
    Next Article
    पूर्व CRPF जवान की हत्या, अंतड़ियां बाहर आईं:बलिया में हमलावरों ने गिराकर पीटा, चाकू से गोदा; भाई पर भी जानलेवा हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment