Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के तेजस ने NEET-UG में हासिल की AIR 164:686 अंक के साथ बने सिटी टॉपर, मेधावी छात्रों को सम्मानित कर काटा केक

    14 hours ago

    1

    0

    मेरठ में NEET-UG 2026 के परिणाम में आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र तेजस अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 686 अंक हासिल कर शहर में पहला स्थान प्राप्त किया। साथ ही ऑल इंडिया रैंक (AIR) 164 हासिल कर मेरठ का नाम रोशन किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद आकाश इंस्टीट्यूट की मेरठ शाखा में मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों को उपहार दिए गए। असिस्टेंट डायरेक्टर, शिक्षकों और छात्रों ने केक काटकर सफलता का जश्न मनाया। AIR 164 के साथ बने मेरठ टॉपर आकाश मेरठ ब्रांच के असिस्टेंट डायरेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष संस्थान का प्रदर्शन शानदार रहा। मेरठ सिटी टॉपर तेजस अग्रवाल ने AIR 164 हासिल की है। संस्थान के टॉप-10 में 6 छात्र शामिल हैं। वहीं टॉप-100 में 41 छात्रों ने जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि यूपी स्टेट टॉपर भी आकाश इंस्टीट्यूट का ही छात्र है। 50 से ज्यादा छात्रों को 500 से अधिक अंक पवन कुमार सिंह ने बताया कि अब तक आए परिणामों के अनुसार 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 500 से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे छात्रों के देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की अच्छी संभावना है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। एम्स में पढ़ाई करना है लक्ष्य मेरठ टॉपर तेजस अग्रवाल ने कहा कि उनकी मेहनत सफल हुई है। अब उनका लक्ष्य एम्स जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेकर डॉक्टर बनना है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को नियमित पढ़ाई करनी चाहिए, तनाव से बचना चाहिए और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। संस्थान में मनाया गया जश्न रिजल्ट आने के बाद संस्थान में उत्सव का माहौल रहा। सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्हें उपहार दिए गए। शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अतिक्रमण हटाने गई टीम ने दौड़ाकर पीटा, लोग नाले में गिरे; महाना के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस से झड़प
    Next Article
    शोहरतगढ़ पीएचसी बनेगा 30 बेड का सीएचसी:19.66 करोड़ की परियोजना मंजूर, 9.83 करोड़ जारी; 20 बेड का मातृ एवं शिशु केंद्र भी बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment