Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एटीएम लूटने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:गोली लगने से एक घायल, 15 हजार रुपए बरामद

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 4 सितंबर को एटीएम केबिन में व्यक्ति को बंधक बनाकर 30 हजार रुपए लूटने वाले बदमाशों से रविवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मेरठ-शामली रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, एक तमंचा और लूटे गए 15 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। एटीएम केबिन में बंधक बनाकर लूटे थे 30 हजार 4 सितंबर को कंकरखेड़ा निवासी उमेश पैसे निकालने के लिए एटीएम केबिन में पहुंचे थे। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें केबिन के अंदर ही बंधक बना लिया और हथियार के बल पर 30 हजार रुपए लूट लिए। उमेश की शिकायत पर कंकरखेड़ा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस और स्वाट टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को देखकर भागे, फिर की फायरिंग रविवार तड़के मेरठ-शामली रोड पर पुलिस संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में शामली के बनत निवासी विपिन (पुत्र रामपाल) के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके से उसके साथी बनत निवासी लुकमान (पुत्र दीन मोहम्मद) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तीसरे आरोपी का नाम सामने आया पुलिस के मुताबिक, लुकमान से पूछताछ के बाद वारदात में शामिल तीसरे आरोपी अंकुर (पुत्र राजेंद्र) का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। अंकुर कंकरखेड़ा के लक्ष्मी विहार का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, एक तमंचा और लूटे गए 15 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन:ललितपुर में महिला का शव ट्राइसाइकिल से ले जाने के मामले की जांच कराने की मांग
    Next Article
    लखनऊ में दिशा प्रगति फाउंडेशन का आयोजन:शिक्षक दिवस व जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता और शिक्षक सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment