Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दिशा प्रगति फाउंडेशन का आयोजन:शिक्षक दिवस व जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता और शिक्षक सम्मानित

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में दिशा प्रगति फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में शिक्षा, कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बालक महत्व श्रीवास्तव ने 'श्री कृष्णा' और स्नेहा ने 'राधा रानी' का मनमोहक रूप धारण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुमधुर गायन: विनय कुमार द्वारा प्रस्तुत 'आरती कुंज बिहारी की' तथा भारती भटनागर द्वारा गाए गए भजन 'यशोमती मैया से' ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके साथ ही मनोज कुमार, विवेक कुमार, कमलेश सिंह एवं शशि गुप्ता ने भी अपने सुरीले भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। श्री कृष्ण लीला एवं नृत्य: स्नेहा, शुभ्रा सिंह एवं नेर्या श्रीवास्तव ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित अति सुंदर एकल नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। ऑनलाइन कला कार्यशाला में 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से गौरी सिंह, मिश्का भटनागर, भूमिका श्रीवास्तव की कृतियों को 'श्रेष्ठ तीन पेंटिंग्स के रूप में चुना गया। शिक्षकों के अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए दिशा प्रगति फाउंडेशन ने शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले प्रमुख शिक्षकों व प्रधानाचार्यों में डॉ. मधुशिखा श्रीवास्तव, श्रीमती सुमन लता मिश्रा, श्रीमती ममता देवी, प्रियंका मौर्य, अनीता श्रीवास्तव, अलका, अनुराग आनंद व अन्य गणमान्य शिक्षक शामिल रहे। दिशा प्रगति फाउंडेशन की अध्यक्ष संध्या रावत ने कार्यक्रम का सार प्रस्तुत करते हुए शिक्षक दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के एक साथ आयोजन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "जहाँ हमारे शिक्षक हमें ज्ञान और सही दिशा दिखाते हैं, वहीं भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमें निस्वार्थ भाव से 'कर्मयोग' के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।" धीरज गिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में एटीएम लूटने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:गोली लगने से एक घायल, 15 हजार रुपए बरामद
    Next Article
    बागपत में 4 घंटे से रुक-रुककर बारिश, इलाकों में जलभराव:अंधेरा छाने से हेडलाइट जलाकर निकले वाहन चालक, हिंडन का जलस्तर बढ़ने से 800 बीघा फसल डूबी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment