Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत:22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा; DFO बोले- बाघ से कठिन इन्हें पकड़ना

    9 hours ago

    1

    0

    जिम कॉर्बेट के बफर जोन से सटी मुरादाबाद की सीमा में तेंदुओं की आवाजाही यूं तो आम बात रही है। लेकिन, तेंदुओं का जो खौफ बीते 22 दिनों से है, वैसे हालात कभी नहीं रहे। 22 दिन में तेंदुओं ने 3 महिलाओं को नोच-नोचकर मार डाला। 20 से अधिक किसानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इन घटनाओं से उत्तराखंड से सटे मुरादाबाद के करीब 50 गांवों के 1 लाख लोग खौफ में हैं। मंदिरों-मस्जिदों से लगातार एनाउंसमेंट करके किसानों से कहा जा रहा है कि वे खेतों पर न जाएं। डर में लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। फॉरेस्ट ऑफिसर ने बताया कि जिले में 100 से ज्यादा तेंदुओं के होने का अनुमान है। वन विभाग के अधिकारी करीब 50 एक्सपर्ट्स के साथ इलाके में कैंपिंग और गश्त कर रहे हैं। जगह-जगह 29 पिंजरे लगाए गए हैं। अब तक 11 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। थर्मल ड्रोन की मदद से तेंदुओं को ट्रैक करने की कोशिश भी जारी है। जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर इन गांवों में किस तरह का डर है, लोगों का क्या कहना है, पढ़िए पूरी रिपोर्ट- तेंदुओं के बदले मूड ने फॉरेस्ट एक्सपर्ट भी हैरान मुरादाबाद में अब तक पिछले 22 दिनों में हुईं घटनाओं में एक बात कॉमन है, तेंदुए बिना किसी उकसावे या दबाव के इंसानों की सीधा गर्दन दबोच रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, आमतौर पर वह ऐसा नहीं करते हैं। मुरादाबाद के प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) डॉ. विनय कुमार पांडेय कहते हैं- हम एक्सपर्ट की मदद से तेंदुओं के मिजाज को रीड करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल हमें ऐसा लगता है कि इंसान को अपने करीब आता देख तेंदुए ऐसा कर रहे हैं। यह उनकी दृष्टि से अपनी सुरक्षा में किया गया अटैक भी हो सकता है। शहर और हाईवे के आसपास तेंदुए टहलते दिख रहे मुरादाबाद में बीते 20 दिनों में वन विभाग एक शावक समेत 11 तेंदुओं को पकड़ चुका है। इसके बावजूद तेंदुओं के हमलों की घटनाएं रोज हो रही हैं। इससे इतना तो साफ है कि तेंदुओं की बड़ी तादाद जिले के जंगलों में टहल रही है। अब तो शहर और हाईवे के आसपास तेंदुए टहलते दिख रहे हैं। फॉरेस्ट ऑफिसर कहते हैं कि यहां 100 के करीब तेंदुए हो सकते हैं। DFO बोले- यह तो तेंदुओं का पारंपरिक इलाका है बाघ को पकड़ना आसान, तेंदुआ उतना ही मुश्किल फॉरेस्ट एक्सपर्ट कहते हैं- एक बार बाघ को पकड़ना और उसके मूवमेंट को ट्रैक करना आसान है। लेकिन तेंदुआ अगर एक बार कहीं छुप जाए तो उसे ट्रैक करना मुश्किल है। क्योंकि किसी छोटी से छोटी चीज की ओट में भी तेंदुआ छुप सकता है। तेंदुआ अपने शरीर को जमीन से बिल्कुल चिपका लेता है। इससे यदि खुले मैदान में भी वो किसी बेहद छोटी झाड़ी की ओट में भी जमीन से चिपक जाए तो सामने होने के बावजूद वो नजर नहीं आएगा। कई दिन तक पानी पीये बगैर भी वो छुपा रह सकता है। फॉरेस्ट एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि शहर में भी सड़क किनारे किसी छोटे पत्थर या कबाड़ की आड़ में तेंदुआ जमीन से चिपक कर बैठक जाए तो दूर से ऐसा लगेगा कि कोई तस्वीर है। वो अपने सिर और गर्दन को भी जमीन से इस आकृति में चिपका लेता है कि इंसान को नजर न आए। 50 गांवों से आगे बढ़ रहा तेंदुओं का दायरा तेंदुए की दहशत मुख्य रूप से उत्तराखंड से सटे मुरादाबाद के 50 गांवों तक फैली है। लेकिन अब यह दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। जिले के ठाकुरद्वारा और डिलारी थाना क्षेत्र के बाद अब कांठ और छजलैट इलाके में भी तेंदुए देखे गए हैं। इसके अलावा दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद से सटे इलाके में TMU अंडरपास में भी तेंदुआ देखा गया है। महिलाओं ने क्या कहा, आगे पढ़िए- मिथिलेश ने कहा- हम गांव वालों का जीवन खेती और पशुपालन पर निर्भर है, इसलिए हमें चारा लेने और खेतों में जाने के लिए भी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को जल्द पकड़कर गांव को डर के माहौल से राहत दिलाई जाए। मनीषा ने कहा- वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरों में चारा नहीं रखा जा रहा है, इसलिए तेंदुआ पिंजरे के आसपास तो आते हैं, लेकिन उसके अंदर नहीं जाते। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर आकर निगरानी भी नहीं कर रहे हैं। गांव वाले खुद ही पिंजरों की व्यवस्था और निगरानी कर रहे हैं। हम सभी गांव वालों की यही गुहार है कि तेंदुओं को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी बहकर आए नेपाल से 5 हाथी: महराजगंज-कुशीनगर में बाढ़ का हाईअलर्ट; पुलिसवाले अनाउंस कर रहे- सामान समेट लीजिए नेपाल में बाढ़ से तबाही मची है। इसका असर यूपी पर भी पड़ेगा। CM योगी ने नेपाल सीमा से सटे महराजगंज और कुशीनगर को हार्टअलर्ट किया है। बैराज से सभी 36 गेट खोल दिए जाने से गंडक नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। रात तक दोनों जिलों में बाढ़ आने का खतरा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़की ने छेड़खानी पर युवकों को 14 चप्पल मारीं:बिजनौर में बाइक से किडनैपिंग की कोशिश की; थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगते दिखे
    Next Article
    यूपी में हरियाणवी सिंगर की 5 गोलियां मारकर हत्या:जिम से निकलते वक्त सिर-पेट पर मारी गोली; मां गोद में लाश लेकर सड़क पर बैठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment