Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़की ने छेड़खानी पर युवकों को 14 चप्पल मारीं:बिजनौर में बाइक से किडनैपिंग की कोशिश की; थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगते दिखे

    18 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा ने छेड़खानी पर दो युवकों की पिटाई कर दी। वे दोनों उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहे थे। तभी गुस्साई छात्रा ने अपनी चप्पल उतारी। दोनों लड़कों को बीच सड़क पर 25 सेकेंड मे 14 चप्पलें मारीं। दोनों युवकों की पिटाई के दौरान अपने-अपने मुंह छिपाते नजर आए। घटना मंगलवार शाम शेरकोट इलाके की है, जिसका वीडियो बुधवार शाम करीब 5 बजे सामने आया। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगता नजर आया। अब पूरी घटना पढ़िए… रामसहायवाला क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने बेटी से छेड़खानी की पुलिस में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी (16) मंगलवार शाम ट्यूशन के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। रामसहायवाला चुंगी के पास गांव निवासी अहतेशाम और जीशान ने बाइक से उसका पीछा शुरू कर दिया। गांव में बागिया के पास दोनों युवकों ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की। उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। बेटी ने बचने के लिए शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बेटी ने चप्पल उतार ली। फिर दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी। युवकों की पिटाई का वीडियो सामने आया दोनों युवकों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सड़क किनारे झाड़ियों के पास कुछ लोग और लाल रंग की मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है। वीडियो में सफेद कुर्ते, नीली जींस और दुपट्टा पहने एक लड़की किसी बात पर गुस्साती है। इसके बाद वह चप्पल उठाकर सामने मौजूद लड़कों को पीटना शुरू कर देती है। लड़के सिर पर हाथ रखकर उससे मुंह छिपाते हैं। उसे बचकर दूर भागते हैं। युवक लड़की से माफी मांगते और गलती दोबारा नहीं करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर रामसहायवाला निवासी एहतेशाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह थाने में लंगड़ाता दिखाई दे रहा है। पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है। बोल रहा आगे से वह ऐसी गलती नहीं करेगा। पुलिस दूसरे आरोपी जीशान की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें- हाईकोर्ट की फटकार के बाद IAS दुर्गा नागपाल की सफाई:बोलीं- जज से गलत बात नहीं की; धमकाने का आरोप लगा था यूपी की महिला IAS अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल ने सिविल जज के आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा- उनका इरादा सिर्फ सरकारी जमीन से जुड़े पुराने पेंडिंग केस की ठीक से पैरवी कराना था। उन्होंने कोई दबाव नहीं बनाया। बातचीत के दौरान न तो केस के फैसले या मेरिट पर चर्चा हुई और न ही किसी खास केस के नाम या नंबर का जिक्र किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अचानक बस रोकी, 3 की मौत:रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे, ड्राइवर बाथरूम के लिए उतरा, ट्रक ने टक्कर मारी
    Next Article
    मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत:22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा; DFO बोले- बाघ से कठिन इन्हें पकड़ना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment