Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसा से अफेयर के शक में युवती की हत्या:मौसी ने भतीजे के साथ मिलकर गला दबाया, आरोपी गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में पूजा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका की मौसी मंजू गुप्ता और उसके भतीजे सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध के शक में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के सहेरुआ गांव निवासी 35 वर्षीय पूजा गुप्ता का शव उसके घर के कमरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पूजा के पति की वर्ष 2023 में हत्या हो चुकी थी, जिसके बाद वह अकेले रह रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पूजा की बातचीत अपने रिश्तेदार मौसा से होती थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। यह बात मौसी मंजू गुप्ता को पता चलने पर उनके बीच विवाद शुरू हो गया था। 21 फरवरी को जेठवारा थाना क्षेत्र की रहने वाली मंजू गुप्ता अपने भतीजे सोनू गुप्ता के साथ सहेरुआ गांव पहुंची। वहां पूजा और मंजू के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मंजू ने अपने भतीजे सोनू के साथ मिलकर पूजा का गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गहन छानबीन शुरू की। सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को लीलापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' पर विवाद:बहराइच में यादव समाज ने प्रदर्शन कर रोक की मांग की
    Next Article
    Vijay-Rashmika Wedding: विजय ने सरेआम किया था रश्मिका के हाथ पर KISS, अब वायरल हो रहा Virosh का रोमांटिक मोमेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment