Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा में 4063117 परीक्षार्थी हुए शामिल:हाईस्कूल अंग्रेजी- इंटरमीडिएट गणित/जीव विज्ञान की परीक्षा संपन्न

    1 hour ago

    1

    0

    ​उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार को प्रदेश भर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। आज का दिन परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी और दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट के गणित व जीव विज्ञान जैसे बड़े विषयों की परीक्षा थी। ​परीक्षा केंद्रों का विवरण प्रथम पाली की परीक्षा प्रदेश के कुल 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई जबकि इण्टरमीडिएट के व्यावसायिक वर्ग के छात्रों ने अपनी परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए कुल 7811 केंद्रों पर इंतजाम किए गए थे। हाईस्कूल के विभिन्न ट्रेड विषयों (इलेक्ट्रीशियन, हेल्थकेयर, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबन्धन, रिटेल ट्रेडिंग आदि) की परीक्षा हुई। इसी पाली में इण्टरमीडिएट के विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए जीव विज्ञान और गणित की परीक्षाएं भी संपन्न हुईं। उपस्थिति के आंकड़े ​आज दोनों पालियों को मिलाकर कुल 4063117 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। ​प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 2709020 परीक्षार्थियों में से 2540281 उपस्थित रहे। जबकि ​द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत 1614632 परीक्षार्थियों में से 1522836 उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रोबोटिक तकनीक से बच्चे की सफल सर्जरी:जटिल हर्निया की समस्या से मिला निजात, 7 दिन के भीतर मिली छुट्टी
    Next Article
    आगरा के मिड-डे मील समन्वयक का शव अंबाला में मिला:3 दिन से लापता थे, पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद घर नहीं लौटे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment