Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 67 करोड़ रुपए से बन रहा सर्किट हाउस:प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, जनवरी 2027 तक पूरा करने का है लक्ष्य

    16 hours ago

    1

    0

    मथुरा के प्रभारी मंत्री एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने निर्माणाधीन उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 67.40 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा निर्माण निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परियोजना की लागत, निर्माण एजेंसी और कार्य की समय-सीमा की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सर्किट हाउस का निर्माण 67.40 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड की मैनपुरी इकाई द्वारा कराया जा रहा है। 29 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा अधिकारियों के अनुसार सर्किट हाउस का निर्माण कार्य 10 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था और इसे 9 जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 9,782.62 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट का अब तक 29 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मंत्री संदीप सिंह ने निर्माण की प्रगति पर संतोष जताते हुए कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त श्रमिकों और संसाधनों का उपयोग कर परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। गुणवत्ता से समझौता नहीं निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हो और संबंधित अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण कर इसकी निगरानी करें। सर्किट हाउस में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन सर्किट हाउस में 2 वीवीआईपी रूम, 2 वीआईपी रूम, 10 जनरल रूम और 18 सिंगल-सीटर कमरे बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा कॉन्फ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल, स्टाफ क्वार्टर और डोरमेट्री जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह सर्किट हाउस मथुरा आने वाले वीवीआईपी, अधिकारियों और अन्य अतिथियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में मगरमच्छ के हमले से किशोर की मौत:मछली पकड़ने के दौरान बांसी नदी में खींचा, ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की
    Next Article
    वाराणसी-लालपुर थाने में आरोपी को VIP ट्रीटमेंट:मुंशी की कुर्सी पर बैठाया, दूसरे अपराधी जमीन पर सुलाए; बाहर का खाना भी खिलवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment