Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमो भारत रैपिड रेल-मेरठ मेट्रो में सफर पर मिलेगा रिवॉर्ड:100 पॉइंट 10 रुपए के बराबर, रिडीम करने पर फ्री होगा सफर

    5 hours ago

    1

    0

    नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो के यात्रियों के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया गया है। अब यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) या नमो भारत कनेक्ट एप के जरिए यात्रा करके लॉयल्टी पॉइंट्स कमा सकेंगे। पॉइंट रिडीम करने पर मुफ्त सफर का लाभ उठा सकेंगे। हर एक रुपए के खर्च पर 1 पॉइंट NCMC कार्ड या नमो भारत कनेक्ट एप से टिकट लेने पर खर्च किए गए हर एक रुपए पर 1 लॉयल्टी पॉइंट मिलेगा। प्रत्येक पॉइंट का मूल्य 10 पैसे तय किया गया। यानी कोई यात्री 100 रुपए खर्च करता है तो उसे 100 पॉइंट मिलेंगे। ये 10 रुपए के बराबर होंगे। कम से कम 300 लॉयल्टी पॉइंट्स जमा होने पर यात्री उसे रिडीम कर सकते हैं। बार-बार रिडेम्प्शन से बचने के लिए एक साथ 5 ट्रिप्स रिडीम करने की सुविधा भी दी गई है। रिडीम की गई यात्राएं 7 दिनों तक वैध रहेंगी और तय अवधि में उनका उपयोग करना होगा। NCMC उपयोगकर्ताओं के लिए व्यवस्था NCMC कार्ड से यात्रा करने वालों के पॉइंट्स प्रत्येक परिचालन दिवस के अंत में उनके खाते में जुड़ जाएंगे। इसे अगले दिन चेक किया जा सकेगा। यात्री टिकट वेंडिंग मशीन, टिकट रीडर या टिकट काउंटर पर अपने लॉयल्टी पॉइंट्स की जानकारी ले सकते हैं। देश के किसी भी मेट्रो, परिवहन प्राधिकरण या वित्तीय संस्थान से जारी NCMC कार्ड से नमो भारत और मेरठ मेट्रो में यात्रा की जा सकती है। नमो भारत कनेक्ट एप से डिजिटल क्यूआर टिकट जनरेट करने वाले यात्रियों के लिए पॉइंट्स चेक और रिडीम करना आसान है। एप में लॉयल्टी पॉइंट्स विकल्प चुनकर यात्री अपने संचित पॉइंट्स से टिकट बुक कर सकते हैं। संबंधित जानकारी एप के ‘माई अकाउंट’ सेक्शन में FAQ में उपलब्ध है। एक साल तक मान्य रहेंगे पॉइंट्स अर्जित किए गए सभी लॉयल्टी पॉइंट्स क्रेडिट की तारीख से एक साल तक वैध रहेंगे। यह पहल पेपरलेस टिकटिंग को बढ़ावा देने, यात्रा को किफायती बनाने और स्वच्छ व सतत परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है। एनसीआरटीसी ने यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और कुशल यात्रा अनुभव के लिए नमो भारत कनेक्ट मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर उपलब्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चांदी ₹5000 सस्ती... सोना भी धड़ाम, शेयर बाजार की भी बदली-बदली चाल
    Next Article
    शंकराचार्य के वकील को जान से मारने की धमकी:मोबाइल पर आया मैसेज, लिखा- बनारस कचहरी को बम से उड़ा देंगे, तुम्हें भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment