Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नव संवत्सर शोभायात्रा:धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया डोलाओं का पूजन, शंकराचार्य के मुद्दे पर बोले- राजनीति पर मैं नहीं बोलता

    2 hours ago

    1

    0

    नव संवत्सर से पहले बुधवार को वृंदावन में सनातनी नव संवत्सर शोभायात्रा निकाली जाएगी। बुधवार शाम को निकलने वाली इस शोभायात्रा में शामिल होने वाले भगवान के छवि चित्रों का बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान आयोजकों ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। भगवान मदन मोहन जी के किए दर्शन नव संवत्सर शोभायात्रा का पूजन करने पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सबसे पहले वृंदावन के प्राचीन मदन मोहन मंदिर के दर्शन किए। मदन मोहन मंदिर वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक प्रमुख मंदिर है। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और पुजारी को भगवान के लिये माला भेंट की। इस दौरान पुजारी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र भेंट किया। डोला का किया पूजन भगवान मदन मोहन जी के दर्शन करने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शोभायात्रा में शामिल होने वाले डोला का पूजन किया। शोभायात्रा में वृंदावन के प्राचीन 21 मंदिरों में विराजमान भगवान के छवि चित्र को डोला में स्थापित कर निकाला जाएगा। इन सभी डोला का धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूजन अर्चन किया। भेदभाव दूर करने के लिए निकाली जाती है शोभायात्रा पूजन अर्चन करने के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि नव संवत्सर गुड़ी पड़वा के अवसर पर वृंदावन की पावन धरा पर भगवान के चल विग्रह डोला निकाले जाते हैं यह भेदभाव, छुआछूत दूर करने के लिए यात्रा निकाली जाती है। यह हम सब के सौभाग्य की बात है जहां ठाकुर जी विधवान हैं,जहां का कण कण किशोरी जी का रूप है। वहां सनातनी एकता के लिए नव संवत्सर पर यह शोभायात्रा निकाली जाती है। सड़कों पर नमाज पढ़ने का ऐलान किए जाने के सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह सरकार कुछ कहेगी उस पर तो हमारा लेना देना नहीं। वहीं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर कहा कि वह राजनीति पर नहीं बोलते।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस दुर्व्यवहार पर होगी कड़ी कार्रवाई:एसपी कासगंज ने अपराध समीक्षा को लेकर की बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
    Next Article
    उन्नाव में प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे:नौ दिवसीय कार्यक्रम शुरू, विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment