Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पंचायत भूमि पर कब्जे का आरोप:शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पटना उर्फ नयाबास में ग्राम समाज की आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मंगलवार को गांव निवासी श्याम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मामले में हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम की खसरा संख्या 86, रकबा 0.0840 हेक्टेयर भूमि, जो पथवारे और बिटोचे के लिए आरक्षित है, पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत में ताराबंद पुत्र बालमुकंद, सुशील कुमार, रामेश्वर, प्रमोद, मुकेश, प्रवीन, पंकज, अंकित और नितिन सहित कई व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर ये लोग झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। श्याम सिंह ने बताया कि इस संबंध में अगस्त 2025 में एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जांच के आदेश दिए गए। खंड विकास अधिकारी, सरसावा ने अपनी रिपोर्ट में भूमि को सुरक्षित करने के लिए तारबाड़ कराने की आवश्यकता बताई थी। प्रशासन ने 10 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित कर थाना चिलकाना पुलिस को मौके पर तैनात करने के निर्देश भी दिए थे। हालांकि, निर्धारित तिथि के बावजूद अब तक मौके पर न तो कोई टीम पहुंची और न ही तारबाड़ का कार्य शुरू हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई बार तहसील और थाने के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। सोमवार को भी ग्रामीण पूरे दिन मौके पर इंतजार करते रहे, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ग्राम समाज की भूमि को जल्द कब्जा मुक्त कराने और वहां तारबाड़ कराकर गेट लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में दोबारा कब्जा न हो सके। जिलाधिकारी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकबाड़ा में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा:कन्फैक्शनरी संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
    Next Article
    नवरात्रि पर मांस दुकानें बंद करने की मांग:सहारनपुर में विहिप कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment