Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑफिस दीवार पर फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव:पीलीभीत में प्रॉपर्टी डीलर पर हत्या का आरोप, यूपी पुलिस में रह चुका सिपाही

    4 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में प्रॉपर्टी डीलिंग कंपनी में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी का शव उसी के ऑफिस की बाहरी दीवार पर फंदे से लटकता मिला। दो मंजिला ऑफिस की छत से रस्सी के सहारे शव लटक रहा था। परिजनों ने कंपनी के मालिक प्रॉपर्टी डीलर पर हत्या का आरोप लगाया है। बड़े भाई ने बताया- भाई कुछ दिन पहले ही नौकरी छोड़ चुका था। पर सुबह 4:30 बजे प्रॉपर्टी डीलर ने कॉल करके ऑफिस बुलाया था। हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया। बड़े भाई ने आरोप लगाते हुए बताया- ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की से मेरा भाई बात करता था। प्रॉपर्टी डीलर भी उसे पसंद करता था। इसी बात को लेकर कई बार प्रॉपर्टी डीलर जान से मारने की धमकी दे चुका था। प्रॉपर्टी डीलर पहले यूपी पुलिस में सिपाही था। करीब 3 साल पहले VRS लेकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। उसकी पत्नी भी यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में बरेली में तैनात है। फिलहाल पुलिस ने ऑफिस में सीसीटीवी जांचे तो युवक कार्यालय के अंदर जाता दिखा, पर इसके बाद सीसीटीवी अचानक बंद हो गया। परिजनों का आारोप है कि सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जिला मुख्यालय से महज डेढ़ किलोमीटर दूर नगर कोतवाली क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... नगर कोतवाली क्षेत्र के छोटा कुदागंज निवासी अनिल पाल (25) देवनगर स्थित मधुरवानी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड नामक प्रॉपर्टी डीलिंग कंपनी में अकाउंट्स का काम करता था। कुछ दिन पहले ही नौकरी छोड़ चुका था। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे आसपास के लोगों ने दो मंजिला ऑफिस की छत से दीवार के सहारे अनिल का शव फंदे से लटके देखा। सूचना पर परिजन और कोतवाल सत्येंद्र कुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ऑफिस के बाहर लगे एक सीसीटीवी में सुबह करीब 4:45 बजे अनिल अपनी बाइक से आते और फिर पैदल कार्यालय के अंदर जाते दिखा। इसके अलावा कोई अन्य फुटेज बरामद नहीं हुआ। कार्यालय के अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। भाई बोला- प्रॉपर्टी डीलर ने की हत्या, खुद फोन करके बुलाया था बड़े भाई सुनील ने बताया- सुबह करीब 4:30 बजे कंपनी के मालिक प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश कश्यप का फोन आया था। उसने अनिल को तुरंत ऑफिस आने को कहा था। वह किसी बात को लेकर काफी भड़का हुआ था। अनिल बाइक लेकर ऑफिस के लिए निकल गया। सुनील ने आरोप लगाते हुए कहा- वेद प्रकाश ने ही मेरे भाई की हत्या की है और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया है। सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए थे। वह बेहद दबंग किस्म का व्यक्ति है। दरअसल अनिल ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की से काफी बात करता था। इस लड़की को वेद प्रकाश भी पसंद करता था। वेद प्रकाश, अनिल को उस लड़की से बात करने के लिए मना करता था। कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। इसी के चलते अनिल को कुछ दिन पहले वेद प्रकाश ने नौकरी से निकाल दिया था। पर इसके बाद भी उसकी युवती से फोन पर बात होती थी। यही बात वेद प्रकाश को नागवार गुजरी और उसने अनिल की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वेद प्रकाश मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। यूपी पुलिस का सिपाही रह चुका आरोपी सुनील ने बताया- वेद प्रकाश कश्यप पहले यूपी पुलिस में सिपाही था। करीब तीन साल पहले ही उसने वीआरएस ले लिया था और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। वेद प्रकाश की पत्नी भी यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में बरेली में पोस्टेड है। घटना के बाद से वेद प्रकाश फरार है। परिजनों ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। अविवाहित था अनिल, तीन भाइयों में सबसे छोटा अनिल अविवाहित था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब दो साल पहले ही मधुरवानी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में अकाउंटेंट की नौकरी पर लगा था। करीब दो सप्ताह पहले ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों के आरोपों को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कॉल डिटेल्स (CDR) और मौके से मिले साक्ष्यों सहित हर पहलू पर नजर रख रही है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… रामपुर में वकील की हत्या का LIVE VIDEO:क्लर्क ने कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर 2 गोलियां दागीं, एक खुद को भी लगी रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी को हत्या हो गई थी। वकील की कार्यालय के बाबू ने गोली मारकर हत्या की थी। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वकील फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काकादेव में युवक ने सुसाइड किया:पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक पी गया, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी:वकीलों-अफसरों ने संभाली कमान, खाली कराए न्यायालय परिसर; 200 पुलिसकर्मी तलाशी में जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment