Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    OTP नहीं, सिलेंडर नहीं: गैस किल्लत से लोग परेशान:प्रयागराज में महिला बोली मेरी बहन बीमार, छात्र को 100वां नंबर मिला

    2 hours ago

    1

    0

    देश में चल रहे ईरान-अमेरिका और इज़रायल के तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। गैस आपूर्ति प्रभावित होने से प्रयागराज में LPG सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है। हालात यह हैं कि लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह 5 बजे से ही लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। 70 साल की बुजुर्ग बोली इस उम्र में लाइन में लगना पड़ रहा है। सोमवार सुबह प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल के पास LPG गैस लेने वालों की लंबी कतार देखने को मिली। सैकड़ों लोग सिलेंडर के इंतजार में घंटों लाइन में खड़े रहे। कई लोगों का कहना है कि वे तीन-तीन दिन से गैस के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। लाइन में खड़ी एक महिला ने बताया कि वह दूसरे के घरों में काम करके अपनी बीमार बहन का इलाज करवा रही है। महिला के मुताबिक उसकी बहन की तबीयत इतनी खराब है कि उसके गले से खाना-पानी तक नहीं जा रहा। उसने कहा, “मैं तीन दिन से गैस के लिए परेशान हूं। सुबह से लाइन में खड़ी हूं, लेकिन यहां कहा जाता है कि नंबर आने पर ही मिलेगा। वहीं छात्र संदीप कुमार ने बताया कि वह भी पिछले तीन दिनों से गैस लेने आ रहा है, लेकिन हर बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। संदीप ने कहा, “आज सुबह 5 बजे से लाइन में खड़ा हूं, तब जाकर 100वां नंबर मिला है। पता नहीं आज गैस मिलेगी भी या नहीं। इसी तरह छोटू नाम के युवक ने बताया कि वह भी तीन दिन से लगातार गैस के लिए लाइन में लग रहा है। उसने कहा, “हर दिन आता हूं, लेकिन गैस नहीं मिल रही। मजबूरी में घर पर लकड़ी जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है। ऊपर से काम पर भी जाना होता है, बहुत परेशानी हो रही है। बच्चा लाल नाम के व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अभी तक OTP नहीं आया है। उन्होंने कहा, “बुकिंग करने पर मैसेज आता है कि 24 घंटे में गैस मिल जाएगी, लेकिन OTP ही नहीं आ रहा। एजेंसी पर पूछने जाते हैं तो कहते हैं कि बाद में फोन करेंगे, लेकिन तीन दिन से कोई कॉल नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की किल्लत के कारण आम परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई घरों में लोगों को मजबूरी में लकड़ी या दूसरे विकल्पों से खाना बनाना पड़ रहा है। वहीं लोग प्रशासन और गैस कंपनियों से जल्द आपूर्ति सामान्य करने की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में चल रही नमकीन फैक्ट्री में आग:पीलीभीत में दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, कोई जनहानि नहीं
    Next Article
    कोर्ट के फैसले के बाद हाजी-मुंतजिर बने रटोल नपं अध्यक्ष:बागपत एसडीएम ने दिलाई शपथ, बोले- सबको साथ लेकर करेंगे विकास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment