Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में डबल डेकर बस पलटी:पलिया से मुंबई जा रही बस के 15 ज्यादा यात्री घायल

    12 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। बस पलिया से मुंबई जा रही थी और अल्हागंज थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई। यह घटना देर रात करीब दो बजे जलालाबाद-अल्हागंज हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास हुई। गनीमत रही कि उस समय बस की गति अधिक नहीं थी, जिससे गंभीर चोटें लगने से बच गईं। बस पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों और स्थानीय निवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। लगभग 15 से 16 यात्रियों को चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। मामूली चोटें होने के कारण सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई और वे दूसरी बस से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। अल्हागंज थाना प्रभारी ने बताया कि चालक के अनुसार, अचानक सामने गाय आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, घायल हुए अधिकांश यात्री पलिया के रहने वाले हैं और काम के सिलसिले में मुंबई जा रहे थे। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर से कोलकाता तक जलमार्ग की तैयारी:सांसद रमेश अवस्थी ने भेजा था प्रस्ताव, PMO से मिली हरी झंडी, DPR होगा तैयार
    Next Article
    औरैया में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई:दो डंपर सीज, 1.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment