Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव, 10 छात्रों का चयन:कुलपति प्रो. आर.के. सिंह बोले- छात्रों को रोजगार योग्य बनाना प्राथमिकता

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुरुवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। केंद्रीय प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ ने यह ड्राइव नीरइन्फो सॉल्यूशंस के साथ मिलकर आयोजित की। इसमें बीसीए, एमसीए और बीटेक समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। 8 सितंबर को 116 छात्रों ने दिया अभिरुचि एवं योग्यता परीक्षण प्लेसमेंट प्रक्रिया के पहले चरण में 8 सितंबर को अभिरुचि एवं योग्यता परीक्षण आयोजित किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के 116 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद 9 सितंबर को कंपनी प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कंपनी के कार्यक्षेत्र, रोजगार के अवसर और करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों के व्यक्तिगत इंटरव्यू लिए गए। विस्तृत चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। कुलपति ने कंपनी प्रतिनिधियों से लिया फीडबैक कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने नीरइन्फो सॉल्यूशंस के निदेशक सुधांशु शेखर (अमेरिका) और प्रबंध साझेदार वरुण महाजन से बातचीत की। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन, रोजगार की बदलती जरूरतों और इंडस्ट्री की अपेक्षाओं को लेकर फीडबैक लिया। कंपनी प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास और शिक्षा व इंडस्ट्री की जरूरतों के बीच के अंतर को कम करने पर जोर दिया। डिग्री के साथ रोजगारपरक कौशल पर जोर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल छात्रों को डिग्री देना नहीं है, बल्कि उन्हें रोजगार के योग्य बनाना भी है। इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार छात्रों के कौशल को विकसित कर उन्हें करियर की सही दिशा देना जरूरी है। छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार रोजगारपरक ट्रेनिंग, कौशल विकास और प्लेसमेंट कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों में संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास, इंटरव्यू स्किल, तकनीकी एवं व्यावहारिक दक्षता, टीम भावना और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कंपनी ने भविष्य में सहयोग का दिया भरोसा समापन सत्र में नीरइन्फो सॉल्यूशंस के निदेशक सुधांशु शेखर और वरुण महाजन ने कहा कि पूर्वांचल के छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कंपनी भविष्य में भी विश्वविद्यालय को पूरा सहयोग देगी। उन्होंने विद्यार्थियों को मौजूदा रोजगार बाजार की मांग के अनुसार तैयारी करने के सुझाव और टिप्स दिए। कंपनी प्रतिनिधियों ने छात्रों से बातचीत कर उनके सवालों के जवाब दिए और रोजगार व करियर से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा की। इस अवसर पर केंद्रीय प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार, नीरइन्फो सॉल्यूशंस के अनिकेत खरे, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. दीप, डॉ. केके यादव, डॉ. अनुराग, श्याम त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक और सहयोगी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा व्यापार सभा का मंडलीय सम्मेलन:राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- व्यापारी परेशान, 2027 में सपा की सरकार बनेगी
    Next Article
    पंचायत सहायक की मौत पर भीम आर्मी का प्रदर्शन:आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग; डीएम कार्यालय के बाहर धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment