Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब बंद में पुलिसकर्मी की मौत:तलवारें लहराईं, निगम दफ्तर को ताला लगाया, मिनी सचिवालय बंद कराया; 12 जिलों में बाजार बंद

    15 hours ago

    1

    0

    बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज के पंजाब बंद का गुरुवार को 12 जिलों में असर देखने को मिला। लुधियाना, बठिंडा, होशियारपुर, फाजिल्का, कपूरथला, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट, मोगा, रूपनगर, फरीदकोट और गुरदासपुर में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बाजार बंद रहे। इस दौरान अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान की मौत हो गई। यहां बैंक बंद करवा दिया गया। पठानकोट में सफाईकर्मियों ने निगम दफ्तर पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। यहां रैली निकालकर दुकानों को जबरन बंद करवाया गया। वहीं होशियारपुर में मिनी सचिवालय को बंद करवाया गया। 22 जुलाई को बरनाला में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया था। यूनियन नेताओं का दावा है कि इसमें कई सफाई कर्मचारी घायल हुए और उनके सिर फोड़ दिए गए। महिला सफाई कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किय गया। उन्होंने बरनाला के DSP के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। अब जानिए, किस जिले में क्या रहा हाल… अमृतसर में पुलिस जवान की मौत, तलवारें लहाई अमृतसर में भंडारी पुल पर तैनात एंटी राइट पुलिस (ARP) के जवान रणबीर सिंह की मौत हो गई। वह इमरजेंसी कॉल पर घर जा रहे थे। इसी दौरान भंडारी पुल पर लगाई रस्सी में उनका गला फंस गया और वह स्कूटी से गिर गए। रस्सी से गला घुटने से उनकी मौत हो गई। भंडारी पुल को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया गया। यहां से लोगों को नहीं निकलने दिया गया। वाल्मीकि समाज के लोग रॉड, डंडे लेकर खड़े रहे। यहां तलवारें लहराई गईं। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके साथ हॉल बाजार में यस बैक बंद करवाया गया। इस बीच शरारती तत्वों ने एक दुकान से चीनी की बोरी चुरा ली। लुधियाना में मुख्य बाजार बंद रहे लुधियाना में चौड़ा,बाजार, घंटा घर, किताब बाजार, केसर गंज मंडी, जवाहर नगर कैंप, बस्ती जोधवाल, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड समेत अन्य जगह बाजार बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने घंटा घर चौक के पास इकट्‌ठे होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा और वाल्मीकि समाज के नेता यशपाल चौधरी और नरेश धींगान ने कहा कि लुधियाना को पूरी तरह बंद करवाया गया। नगर निगम ए-जोन में धरना लगातार जारी रहेगा। होशियारपुर में मिनी सचिवालय खुला देख भड़के संगठन होशियारपुर में बंद के दौरान मिनी सचिवालय खुला रहने से माहौल गरमा गया। मिनी सचिवालय में कामकाज होता देख नाराज संगठनों ने तुरंत मुख्य कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। संगठनों के नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर एक घंटे के भीतर मिनी सचिवालय को पूरी तरह खाली नहीं कराया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन को और तेज कर देंगे। पुलिस हरकत में आई और तुरंत पूरे इलाके को खाली करा दिया। मोहाली खुला रहा, खरड़-डेराबस्सी में बंद का असर मोहाली सिटी में बंद का असर न के बराबर रहा। लेकिन खरड़, डेराबस्सी और कुराली में असर देखने को मिला है। इस दौरान बाजारों में दुकानें बंद रहीं। दूसरी तरफ सफाई मुलाजिम यूनियन में भी फूट दिखी। घरों से कूड़ा उठाने वाले मुलाजिम नियमित काम करते रहे। डेराबस्सी में प्रशासन की तरफ से एजीटीएफ के एसपी विक्रम बराड़ को सफाई मुलाजिम यूनियन से मुलाकात के लिए भेजा गया था। जालंधर में बाजार खुले रहे, CM का पुतला फूंका जालंधर में कोई भी दुकान बंद नहीं रही। इस दौरान नगर निगम दफ्तर के गेट पर सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कंपनी बाग चौक के पास सीएम का पुतला भी जलाया। कर्मचारियों ने पुतले को थप्पड़ मारे। पठानकोट में निगम दफ्तर पर जड़ा ताला पठानकोट शहर के मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहे। हालांकि, गली-मोहल्लों की दुकानें दिनभर खुली रहीं। वहीं, नगर निगम के सफाई सेवक, सीवरमैन और ड्राइवर यूनियन ने हड़ताल कर कामकाज पूरी तरह ठप रखा। सफाईकर्मियों ने निगम दफ्तर पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। यहां रैली निकालकर दुकानों को जबरन बंद करवाया गया। गुरदासपुर में बंद का असर, बाजार रहे बंद गुरदासपुर में बंद का असर देखने को मिला। कर्मचारियों के आह्वान पर सभी मुख्य बाजार बंद रहे। शहर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। यूनियन नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक यह संघर्ष किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होगा। बंद के PHOTOS… पंजाब बंद के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीतीश कुमार का वीडियो क्या फेक है:प्रशांत किशोर के दावों में कितनी सच्चाई, जानिए, PK के वोटिंग से पहले का माइंड गेम
    Next Article
    चंडीगढ़ में युवती बोली- जिम ट्रेनर ने छेड़छाड़ की:बिना CCTV वाली जगह ले गया, सीने पर टच किया; पिता बोले- BJP अध्यक्ष ने धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment