Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में युवती बोली- जिम ट्रेनर ने छेड़छाड़ की:बिना CCTV वाली जगह ले गया, सीने पर टच किया; पिता बोले- BJP अध्यक्ष ने धमकाया

    5 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ में युवती से जिम ट्रेनर ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने करीब दो महीने पहले अपनी बड़ी बहन के साथ जिम जाना शुरू किया था। दोनों रोजाना की तरह बुधवार शाम भी जिम करने के लिए जिम पहुंची थीं। शिकायत के अनुसार, उस समय जिम ट्रेनर ने पहले बड़ी बहन को ऊपर वाले फ्लोर पर साइकिल एक्सरसाइज करने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसने छोटी बहन से कहा कि वह नीचे स्ट्रेचिंग करेगी। आरोप है कि स्ट्रेचिंग कराने के बहाने ट्रेनर युवती को जिम के उस हिस्से में ले गया, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। वहां उसने बिना युवती की सहमति के उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी ने पहले उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ और फिर उसके सीने पर भी हाथ लगाया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जिम ट्रेनर दीपक के खिलाफ रात करीब 11:15 बजे FIR दर्ज की। पीड़िता के पिता ने कहा कि जब हम जिम पहुंचे, तो कुछ देर बार भाजपा की जिलाध्यक्ष रेखा सूद, भाजपा पार्षद संदीप कुमार के पति जिम में पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने हमें डराना-धमकाना शुरू कर दिया। युवती के पिता ने ये बातें कही…. BJP जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया गलत ************* ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ में सांसद के 3000 समर्थकों पर FIR, लेकिन घुसे कैसे?:पंजाब पुलिस बॉर्डर तक छोड़ गई, सिर्फ एक बैरिकेडिंग; रिटायर्ड DGP ने बताई 2 बड़ी वजहें पंजाब के खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह और बंदी सिखों की रिहाई को लेकर निकले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के समर्थक मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित सरकारी कोठी के 1Km नजदीक तक पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ी। यहां तक कि वाटर कैनन पर भी कब्जा कर लिया। इस दौरान पुलिसवाले भी पिटे। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब बंद में पुलिसकर्मी की मौत:तलवारें लहराईं, निगम दफ्तर को ताला लगाया, मिनी सचिवालय बंद कराया; 12 जिलों में बाजार बंद
    Next Article
    साध्वी हर्षानंद बोलीं- आश्रमों में मैनिक्योर-पेडिक्योर कराते हैं संत:कहा- 100% सुरक्षा की गारंटी देने वाला कोई संत बताएं, मैं उसके आश्रम में रह लूंगी...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment